Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

धनु राशि के लोगों को आ सकते हैं जॉब के ऑफर, कन्या राशि के लोगों को देना होगा इस चीज पर ध्यान

NEW DELHI : जानिए ऐसा रहेगा आज का दिन..

मेष : आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है।विदेश से समाचार मिलेगा और संतानों का प्रश्न आपको उलझन में डालेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अधिक वाद-विवाद में न उतरें।  

वृषभ :स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी और संतान की ओर से आपको कुछ लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है।

मिथुन : सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। संतानों की पढ़ाई के सम्बंध में संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। आज बेचैनी, थकान और ऊबन महसूस करेंगे।मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे। 

कर्क :संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। काम काम-काज की जगह अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च होगा।व्यावसायिकों के लिए आजका दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा।

सिंह : मानसिक शान्ति तो रहेगी लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आज के दिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजनादि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्यजीवन आनंदयमय रहेगा।


कन्या :आज के दिन भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा।

तुला : शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैआज कोई नजदीकी दोस्त के घर मिलने आ सकता है।  दोस्त से बात शेयर करके आपका मन हल्का होगा। 


वृश्चिक : परिवारजनों के साथ भ्रांति या मनदुख होने की संभावनाएँ अधिक हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। धनहानि के भी योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा। यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।इस राशि के इंजीनियर को प्रमोशन का चांस है और मन प्रसन्न होगा।  अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। 

धनु : कोर्ट- कचहरी में साक्षी न बनने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं।मां दुर्गा को लाल चूड़ी चढ़ाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के लॉ के स्टूडेंट्स को लॉ फार्म में जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।


 


मकर : आजके दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा तो धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं।जो लोग आज कोई नया वाहन खरीदना चाहते है तो उनके लिए आज का दिन शुभ है।  लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

कुंभ : आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी। आज अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है।

मीन :आपकी आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। 
 

Share the post

धनु राशि के लोगों को आ सकते हैं जॉब के ऑफर, कन्या राशि के लोगों को देना होगा इस चीज पर ध्यान

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×