...
New Delhi: अक्षय तृतीया के बाद रवि-सोम-पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग 22 और 23 अप्रैल को पड़ रहा है। ये संयोग करीब 12 वर्ष के बाद बन रहा है। पुष्य नक्षत्र 22 अप्रैल को शाम 7:45 बजे से 23 अप्रैल की शाम 6:11 बजे तक रहेगा। इसके अलावा रविवार को गंगा सप्तमी भी रहेगी।
Related Articles
रवि-सोम-पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्घ योग व श्री साधन योग भी बन रहा है। इस समय में प्लाट, मकान, फ्लैट, वाहन, बर्तन, वस्त्र, पात्र, आभूषण, चांदी का सिक्का, मशीनरी एवं इलेक्ट्रानिक उपकरण तथा बही-खाता कलम, दवात आदि का क्रय करना श्रेष्ठ होता है।
ऐसे बन रहे योग
रविवार को शुभ मुहूर्त का समय शाम 7:45 से 9 बजे तक अमृत योग। रात 9 से 10:30 बजे तक चर योग। स्थिर लग्न वृश्चिक रात 8 से 10:11 बजे तक रहेगा। रविपुष्य में सोमवार को शुभ मुहूर्त का समय सुबह 6 से 7:30 बजे तक अमृत। 9 से 10:30 बजे तक शुभ। दोपहर 3 से 4:30 बजे तक चर। शाम 4:30 से 6 बजे तक अमृत गोधूलि बेला योग रहेगा। स्थिर लग्न वृषभ सुबह 6:50 से 8:58 बजे तक और सिंह लग्न दोपहर 1:18 से 3:29 बजे तक रहेगा।
सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र
भगवान राम का जन्म पुष्य नक्षत्र में होने के कारण 27 नक्षत्रों में से इस नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भगवान राम सूर्यवंशी हैं, रविवार का दिन सूर्य का दिन है, इसी वजह से रवि-सोम-पुष्य का महत्व सर्वार्थ सिद्घि योग के साथ होने कारण 12 वर्ष के बाद यह महासंयोग बनता है। इस संयोग में मांगलिक कार्य जैसे सगाई, भूमि पूजन, गृह प्रवेश, व्यापार शुभारंभ आदि के लिए शुभ माना जाता है।
आज का राशिफल
मेष :- महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
वृष :- परिवार के किसी सदस्य को सेहत संबंधित दिक्कत आ सकती है। प्रयास के बावजूद भी रुका हुआ धन आने में अभी कुछ समय लग सकता है।
मिथुन :- सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।
कर्क :- सुखदायक समाचार मिलेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। समय का दुरुपयोग नहीं करें। किसी से व्यर्थ की बहस ना करें।
सिंह :- परिश्रम व लगन से कार्य करने पर मनोनुकूल लाभ मिल सकेगा। खुद की सेहत को लेकर कुछ परेशानी महसूस करेंगे। अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है।
कन्या :- घूमने-फिरने का योग बनेगा। व्यापार, कारोबार ठीक चलेगा। निर्णय लेने में विलंब न करें। सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है। मन कुछ चिंतित रहेगा।
तुला :- पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति से लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं।
वृश्चिक :- गुस्से की अधिकता रहेगी। कैरियर को लेकर मन चिंताग्रस्त रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी।
धनु :- विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी एवं सार्थक सिद्ध होगी । पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। मानसिक परेशानी रहेगी।
मकर :- प्रयत्नों का पूरा फल आपको नहीं मिलेगा। आज के दिन नई योजनाएं बनाएंगे , जिसका आपको आने वाले समय में लाभ मिलेगा। छत पर पक्षियों के लिए पानी और ज्वार रखें।
कुंभ :- नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी । व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। यात्रा में आज के दिन सावधानी रखें। कबूतरों को ज्वार खिलाएं।
मीन :- अधिक गुस्सा नुकसानदायक साबित हो सकता है। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च करेंगे। सफलता प्राप्त करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here