Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

अर्जुन और परिणीति की 'नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज डेट बढ़ी आगे, ट्वीट कर दी जानकारी

New Delhi: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लंबे समय बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हां नमस्ते इंग्लैंड की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है ऐसे में फैंस फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। खबरों की माने तो फिल्म रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

बता दें नमस्ते इंग्लैंड अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म नमस्ते लंदन का सीक्वल बताया जा रहा है। इस विपल शाह ने डायरेक्ट किया है। अर्जुन और परिणीति की 'नमस्ते इंग्लैंड' पहले साल 2018 के दिसम्बर महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म इस साल दशहरे पर रिलीज होगी। वैसे अचानक इस फिल्म की रिलीज डेट क्यों बदल दी गई है इसका कारण अभी सामने नहीं आ पाया है।

सोर्सेज की माने तो 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग बहुत स्पीड से की जा रही हैं, जिस कारण फिल्म के मेकर्स ने इसे दिसम्बर की जगह अक्टूबर के महीने में रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म की रिलीज डेट में हुए बदलाव पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने भी पक्की मुहर लगा दी है। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके फैंस को यह जानकारी दी है।

फिल्म की कहानी दो ऐसे जवान लोगों की होगी, जो पंजाब से इंग्लैंड की ओर निकलते हैं। इस सफर में दोनों के बीच क्या होता है और इंग्लैंड पहुंचकर दोनों के रिश्तों में कैसे बदलाव आते हैं, ये सबकुछ फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म को खास बनाने के लिए विपुल ने काफी रिसर्च किया है। फिल्म में उन्होंने पंजाब की ऐसी ऐसी जगह का इस्तेमाल है जिसे अभी तक किसी ने नहीं किया।

Share the post

अर्जुन और परिणीति की 'नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज डेट बढ़ी आगे, ट्वीट कर दी जानकारी

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×