Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इस राशि के लोग भूल से भी न पहने मोती की अंगूठी, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

New Delhi: आजकल हर किसी के हाथ में मोती की अंगूठी दिख ही जाती है। कुछ लोग तो शौक में मोती पहन लेते हैं। लेकिन लोग ये नहीं जानते हैं कि मोती पहनना आपके लिए अच्छा हो सकता है या बुरा? 

मेष राशि
इस लग्न की जन्मपत्रिका में चन्द्रमा चौथे घर का मालिक होता है। ये स्थान शुभ है। इसका संबंध माता, भूमि, भवन, वाहन और सुख से होता है। अतः मेष राशि वालों को मोती धारण करना चाहिए। मोती धारण करने से आपको इन विषयों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वैसे भी पाराशरी के अनुसार चौथे घर का चन्द्रमा विशेष मधुर संबंध रखता है क्योंकि ये घर माता का है।

वृष राशि
इस लग्न वालों के लिये चन्द्रमा तीसरे घर का मालिक होता है, जो कि अकारक है। अगर जन्मपत्रिका में चन्द्रमा लग्न में न बैठा हो तो वृष राशि वालों को मोती नहीं पहनना चाहिए। मोती पहनने से भाई-बहनों से संबंध खराब हो जायेंगे और कुछ बुरा भी हो सकता है। 

मिथुन राशि
इस लग्न वालों का चन्द्रमा सेकेण्ड हाऊस, यानी दूसरे घर का मालिक होता है, जो कि मारकेश है। अतः मिथुन राशि वालों को मोती नहीं पहनना चाहिए। अगर मोती पहनेंगे तो आपको डिप्रेशन, यानी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि
इस लग्न का चन्द्रमा राशि का स्वामी है और लग्न का स्वामी है, शरीर का स्वामी है। अतः कर्क राशि वालों को मोती जरूर पहनना चाहिए। इससे आपका माइंड एंड बॉडी कॉर्डिनेशन बेहतर हो जायेगा। मन का शरीर के साथ ताल्लुक अच्छा रहेगा और आप चीज़ें बेहतर डायरेक्शन में ले जायेंगे। मोती आपके लिये बेहद शुभ होगा। यह आपको बेहतर सेहत देगा। 

सिंह राशि
इस लग्न वालों का चन्द्रमा द्वादशेश, यानी बारहवें घर का मालिक होता है। अतः आपको मोती नहीं पहनना चाहिए। अगर आप मोती पहनेंगे तो आपको भारी खर्चों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही सर्दी, जुकाम, जकड़न, ये सब तकलीफ आपको हो सकती हैं।    

कन्या राशि
कन्या लग्न वालों के लिये चन्द्रमा एकादश, यानी ग्यारहवें स्थान का स्वामी है, जो अकारक स्थान है। अतः कन्या राशि वालों को मोती नहीं पहनना चाहिए। अगर मोती पहनेंगे तो हो सकता है अचानक आपकी आमदनी बढ़ जाये, लेकिन जो मुश्किलें आयेंगी, वो उस आमदनी से कहीं ज्यादा होंगी। इसलिए आप मोती न ही पहनें, तो अच्छा है।       

तुला राशि
तुला लग्न वालों के लिये चन्द्रमा दसवें घर का स्वामी होता है, जो कि करियर और पिता का स्थान है। अतः तुला राशि वालों को अवश्य मोती धारण करना चाहिए। मोती पहनने से पिता को फायदा होगा और आपका करियर बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक लग्न वालों का चन्द्रमा भाग्य स्थान का स्वामी है, लेकिन यहां एक विडंबना है और विडंबना ये है कि चन्द्रमा इसी राशि में, यानी वृश्चिक राशि में नीच का हो जाता है। लिहाजा वृश्चिक राशि वालों को मोती तो पहनना चाहिए, लेकिन चन्द्रमा का यंत्र भी साथ में पहनना चाहिए। बिना चन्द्र यंत्र के मोती नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि चन्द्र यंत्र चन्द्रमा के नीचत्व को रोकेगा और मोती आपके भाग्य को बढ़ायेगा। इसलिए दोनों को साथ ही पहनें। 

धनु राशि
धनु लग्न वालों का चन्द्रमा आठवें घर का स्वामी है, यानी अष्टमेश है और अष्टमेश अशुभ माना जाता है। लिहाजा धनु राशि वालों को मोती नहीं पहनना चाहिए। लेकिन अगर आपने किसी के कहने में आकर मोती पहन लिया तो आपको बुरे-बुरे सपने आयेंगे और आपका मन भी दुःखी रहेगा।

मकर राशि
मकर लग्न वालों के लिये चन्द्रमा सातवे घर का स्वामी होता है। सातवे घर को सप्तमेश भी कहते हैं और सप्तमेश मारकेश होता है। अतः आपको मोती नहीं पहनना चाहिए। अगर मोती पहनेंगे तो आपमें सुसाइडल टेंडेंसीज़ हो सकती हैं। आपके मन में गलत ख्याल आयेंगे, तो आपके लिये मोती से जितना हो सके बचना चाहिए। 

कुंभ राशि
कुंभ लग्न वालों का चन्द्रमा छठे घर का स्वामी होता है, जो कि अकारक है। अगर पहनेंगे तो आपको सर्दी, जुकाम, नजला तो होगा ही, आपके दोस्त भी दुश्मन बन जायेंगे। इसलिए रिस्क मत लीजिये। अन्यथा आपको मेंटल डिसऑर्डर का सामना भी करना पड़ सकता है।

मीन राशि
मीन लग्न वालों का चन्द्रमा पांचवे घर का मालिक होता है। ये स्थान शुभ होता है। आपको मोती जरूर पहनना चाहिए। मोती पहनने से अगर आपके संतान नहीं है तो संतान हो जायेगी और अगर संतान है तो संतान की बेहतरी, उसकी उन्नति होगी और अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपको मोती पहनने से सक्सेस मिलेगी। वहीं अगर आप एडल्ट हैं तो आपको भरपूर रोमांस मिलेगा, इसलिए मोती जरूर पहनें।    

Share the post

इस राशि के लोग भूल से भी न पहने मोती की अंगूठी, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×