New Delhi: बिहार के हाजीपुर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने देवर-भाभी के रिश्तों पर फिर से सवाल उठाया है।
Related Articles
हाजीपुर जिले के सुभई जमालपुर इलाके में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 5 बच्चों का बाप अपनी भाभी के साथ फरार हो गया। भाभी के भी दो बच्चे हैं और उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। परिजनों की शिकायत के बाद से छानबीन कर पुलिस ने दोनों को भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
हैरान करने वाली बात ये है कि शादी के बाद ससुराल आने के कुछ ही महीनों बाद भाभी का अफेयर देवर से हो गया था और इतने सालों तक किसी को इस बात की खबर तक नहीं चली। जानकारी के मुताबिक मामला 25 मार्च का है। उसी रात सन्नी प्रसाद अपनी भाभी सुमन के साथ फरार हो गया था। सन्नी के पिता उमेश प्रसाद ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे अमृत की शादी सुमन देवी से हुई थी, जिसके दो बच्चे हैं। छोटे बेटे सन्नी की शादी चंदा देवी से हुई थी, जिसके पांच बच्चे हैं। 24 मार्च की रात को पूरा परिवार मीरगंज स्थित थावे पूजा करने गये थे। वहां से लौटने के बाद वह लोग रात में सो गये। सुबह करीब तीन बजे सन्नी अपनी भाभी सुमन को लेकर भाग गया।
जानकारी के मुताबिक दोनों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। तीन दिन बाद ही उन्हें मालूम चला कि दोनों भागलपुर में रहनेवाली सुमन की एक मौसी के घर पर हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि दोनों जवारीपुर में किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। खोजबीन के बाद दोनों को बरामद कर लिया गया। आपको बता दें कि पिता उमेश प्रसाद ने बताया कि अमृत उनके साथ फेरी का काम करता है, जबकि छोटा बेटा सन्नी गाड़ी चलाता है। पूछने पर सन्नी ने बताया कि वह अपनी भाभी से प्यार करता है। घरवालों ने बताया कि इससे पहले कभी भी दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता नहीं चला था।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here