Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

अंबानी के पास हैं दुनिया की 6 ऐसी चीजें.. जिनको हासिल करना पुतिन-बिल गेट्स के बस में भी नहीं

NEW DELHI: अंबानी एक ऐसा नाम है जो अपने आप में सभी बतों और चर्चाओं का समुद्र है। इनके बारे में जितनी भी बातें आपने सुनी होंगी उससे  कुछ प्रेरणा दायक जरूर मिला होगा।

आज हम आपको भारत के सबसे अमीर शख्स के बारे में कुछ ऐसी ही ख़ास बातें बताने जा रहे है, जो दुनिया में कम ही लोगों के पास है। मुकेश अम्बानी के पास वो ख़ास चीजें है, जिनके लिए बड़े से बड़े लोग भी सपने देखते है। 

1. बोइंग बिज़नेस जेट 2: 2007 में मुकेश अम्बानी ने अपना दूसरा जेट लिया। 1004 वर्ग फीट केबिन स्पेस के साथ यह जेट 78 यात्रियों के लिए बैठने की जगह रखता है। मुकेश ने इस निजी जेट के लिए $ 73 मिलियन डॉलर का भुगतान किया था।

2. अन्टिला: उनके आलिशान घर के बारे में तो आपने पढ़ा ही होगा। उनका घर अन्टिला के नाम से जाना जाता हैं जो की एक मिथकीय द्वीप अन्टिला के नाम पर रखा गया है। अन्टिला की कीमत $1 Billion dollars है।

3. फाल्कन 900EX: अंबानी के फाल्कन 900EX विमान में एक midflight ऑफिस के लिए एक केबि म्यूजिक सिस्टम, सैटेलाइट टेलीविजन जैसी कई सुविधाएं है। इसकी कीमत लगभग 43.3 मिलियन डॉलर है।

4. मेबैक 62: मेबैक 62  मुकेश अंबानी की एक अत्यंत शानदार कार है। यह बुलेट प्रूफ कार है जिसमे टीवी स्क्रीन और कॉन्फ्रेंस जैसी सुविधाएं है। इसकी अनुमानित लागत 1 मिलियन डॉलर से अधिक है।

5. मर्सिडीज एस क्लास: यह कार मुकेश अम्बानी की मेबैक 62 के समान है। यह कार भी बुलेट प्रूफ है और इसमें लैपटॉप और टीवी स्क्रीन भी है। यह सिर्फ 3. 9 सेकेंड में 0-60 पर जा सकती है और मुकेश अंबानी ने इस कार के लिए 150,000 डॉलर का भुगतान किया है।

6. उनका परिवार: हर इंसान के जीवन में उसका परिवार ख़ास महत्व रखता है। मुकेश अम्बानी के पास एक प्यारा परिवार है  जिसमे उनकी मां कोकिला बेन अम्बानी, पत्नी नीता अम्बानी और काबिल बेटे-बेटी आकाश-अनंत और ईशा अम्बानी हैं। यानी आप कह सकते है कि भगवान ने इन्हे हर ख़ुशी से नवाज़ा है।

Share the post

अंबानी के पास हैं दुनिया की 6 ऐसी चीजें.. जिनको हासिल करना पुतिन-बिल गेट्स के बस में भी नहीं

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×