New Delhi: यह तस्वीर एक ऐसी एक्ट्रेस की है जो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
Related Articles
अपने चुलबुले अंदाज से कभी दर्शकों को गुदगुदाना तो कभी अपने सीरियस किरदार से लोगों को रुलाना इस मशहूर एक्ट्रेस की खूबी है। इस तस्वीर को देखकर शायद ही कोई इन्हें पहचान पाए। चलिए आपको बता ही देते हैं कौन है ये एक्ट्रेस।
ये अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा हैं। जी हां, चौंक गए ना... इस तस्वीर में अनुष्का को पहचानना नामुमकिन सा है। अनुष्का ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खुद अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- उस दिन से अब तक, मैं स्वतंत्र और सशक्त हूं। उन लोगों के लिए जिन्होंने मुझे जैसे चाहा रहने दिया... उन सभी महिलाओं को हैप्पी वुमंस डे की बधाई, जिन्होंने मेरे जैसा महसूस किया और उन पुरुषों को जिन्होंने रास्ता तैयार करने में मदद की।
इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा मुस्कुराते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। उनके बाल बिखरे हुए हैं। चुलबुली एक्ट्रेस के फोटो कैप्शन को फैंस काफी सराह रहे हैं। वहीं इंटरनेशनल वुमंस डे पर एक्ट्रेस के पति विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर महिलाओं को विश करते हुए एक खास वीडियो मैसेज दिया है। उन्होंने कहा- ''महिलाएं और पुरुष समान नहीं हैं। काश ऐसा होता, सच तो यह है कि पुरुष होना महिला होने से कहीं आसान है। यौन शोषण, भेदभाव, घरेलू हिंसा जैसी कई घटनाओं से निकलकर महिलाएं जीवन के हर मुकाम पर आगे बढ़ रही हैं। क्या आप अब भी सोचते हैं कि वह बराबर हैं? नहीं, वे बराबर होने से कई ज्यादा बेहतर हैं, दुनिया की सभी महिलाओं को हैप्पी वुमंस डे।''
इंस्टा पर अपने इस खूबसूरत मैसेज को विराट ने अनुष्का शर्मा को भी टैग किया है। बता दें, विराट और अनुष्का की शादी पिछले साल दिसंबर में इटली में हुई थी। दोनों की यह डेस्टिनेशन वेडिंग कई दिनों पर सुर्खियों में छाई रही। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो होली के दिन अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज हुई थीं। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पांच दिन में अपनी लागत वसूल ली है। इसका बजट करीब 18 करोड़ रुपये था। परी ने अबतक भारत में 19.35 करोड़ की कमाई की है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here