Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मौत के 12 दिन बाद श्रीदेवी के चाचा ने खोले बोनी कूपर के 3 राज.. लोग बोले- छी, ये कैसा पति है

NEW DELHI: पूरा देश अभी भी इस बात से उभर नहीं पाया है कि बॉलीवुड की लीजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। वहीं मौत के 12 दिन बाद अब श्रीदेवी के अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने उनकी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं।

वेनुगोपाल ने रीजनल डेली iDreamNews से बात करने के दौरान बताया कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दर्द था। और 'श्रीदेवी की जिंदगी में दर्द की वजह बोनी कपूर थे। श्रीदेवी की मां भी बोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। उनकी मां बोनी और श्री की शादी से खुश नहीं थीं। वो नहीं चाहती थीं कि दोनों शादी करें।'

'जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो श्रीदेवी की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं। लेकिन श्रीदेवी ने बोनी से शादी करने का फैसला कर लिया था। उनकी मां ने ये सारी बातें परिवार के साथ शेयर की थीं। मां के विरोध के बावजूद श्रीदेवी ने बोनी से शादी की।' वेनुगोपाल ने यह भी बातया कि श्रीदेवी जब जिंदा थीं तब उन्होंने बहुत दुख झेले।

निधन के साथ वो अपने दिल में सारे दर्द ले गईं। उन्होंने बताया, 'बोनी कपूर ने फिल्म बनाने में अपना सारा पैसा लुटा दिया था। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाया जो आजतक रिलीज ही नहीं हुईं। इससे बोनी को काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए बोनी ने श्रीदेवी की संपत्ति बेच दी। श्रीदेवी के मन में इस बात का मलाल हमेशा रहा। इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।'

क्या श्रीदेवी फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रही थीं? इस सवाल पर रेड्डी ने कहा, 'उनके मन में शांति नहीं थी। सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए वो हंसती थीं। बोनी और श्रीदेवी पैसे ना होने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। अपनी जिंदगी पटरी पर लाने के लिए श्रीदेवी ने सारी प्रापर्टी बेच दी थी। यही कारण था कि श्रीदेवी ने फिर से फिल्मों में वापसी की।' 

रेड्डी ने अर्जुन और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर भी बोला। उन्होंने कहा, 'श्री ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बताया था कि अर्जुन और उनके बीच कुछ ठीक नहीं है। लेकिन मुझे पक्का पता नहीं है। श्रीदेवी अपनी बेटियों खुशी और जाह्नवी के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं। श्रीदेवी ने यह भी बताया था कि बोनी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। वो बोनी की सेहत को लेकर फिक्रमंद थीं।'


श्रीदेवी की सर्जरी के बारे में रेड्डी ने बड़ा खुलासा किया। रेड्डी ने बताया, 'जी हां, श्रीदेवी ने दो बार नाक की सर्जरी करवाई। इसके लिए वो अमेरिका जाती थीं। यह बात तब पता चली जब हमने उनसे इस बारे में बात की। श्री फोन पर अपनी मां को सर्जरी के बारे में बताती थीं।' रेड्डी ने यह भी बताया कि श्रीदेवी के उनकी बहन श्रीलता के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे।

रेड्डी ने कहा, 'जब अमेरिका में श्रीदेवी की मां का ऑपरेशन हुआ था तो डॉक्टरों ने दिमाग के गलत हिस्से की सर्जरी कर दी थी। इससे उनकी मां कभी होश में नहीं आईं। वो सिर्फ एक वस्तु बन गई थीं। इसके बाद श्री ने हॉस्पिटल पर केस कर दिया। कोर्ट ने हॉस्पिटल पर पेनाल्टी लगाई। इन पैसों को लेकर श्री और उनकी बहन के बीच मतभेद हो गया। श्री इस कंपेनसेशन के अलावा हर महीने बहन को पैसे भी भेजती थीं।

Share the post

मौत के 12 दिन बाद श्रीदेवी के चाचा ने खोले बोनी कूपर के 3 राज.. लोग बोले- छी, ये कैसा पति है

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×