...
New Delhi: वेलेंटाइन डे के पांचवें दिन यानि प्रॉमिस डे पर अपने चुने हुए प्यार के साथ जन्म-जन्म का साथ निभाने का वायदा करें। ज्योतिष शास्त्र और मनुष्य के जन्म और उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बीच में एक गहरा रिश्ता होता है।
Related Articles
व्यक्ति के व्यक्तित्व पर इन राशियों का काफी प्रभाव होता है। प्रॉमिस डे पर अपने प्रेम से प्यार का वायदा करने से पहले हम जान लें की वह उस वायदे पर खरा उतरने के लिए तैयार भी है या नहीं। कहीं ऐसा न हो की किसी के झूठे वायदे से आपका दिल ही टूट जाए ज्योतिष के अनुसार जानें की कौन सी राशि के लोगों से सच्चे प्यार की उम्मीद की जा सकती है।
मेष- इनके जीवन में कई लव अफेयर्स होते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं की यह हर लव अफेयर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हो। इन जातको के सच्चे प्यार पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।
वृष- इस राशि के लोग अपने पाटर्नर की खुशी का बेहद ख्याल रखते हैं, भरोसेमंद होते हैं। दूसरों की बात को सुनना और किसी का दिल न दुखाना इनकी खासियत होती है।
मिथुन- इस राशि के दिलों दिमाग पर कुछ न कुछ चलता रहता है। ये लोग जल्दी प्रेम संबंधो में नहीं पड़ते यदि प्रेम संबंध में आ जाएं और उसे गंभीरता से निभाए तो सब ठीक रहेगा।
कर्क- परिवार और प्रेम इनके लिए काफी मायने रखते हैं। यदि आपको कर्क राशि का पार्टनर मिले तो भुल कर भी उन्हें धोखा न दें। यह हर रिश्ते से काफी मजबूती से जुड़ते हैं।
सिंह- इन्हें हर दम सर्वश्रेष्ठ साथी की तलाश रहती है। जिस वजह से ये काफी लोगों के संपर्क में आते हैं। ये बेहद रहस्यमयी किस्म के होते हैं। इनके दिलों दिमाग में चल रही बातों को आप आसानी से नहीं जान सकते। जब इनको पसंद का साथी मिल जाए तो यह भरोसेमंद साथी साबित होते हैं।
कन्या- प्यार के मामले में इन्हें कुछ ज्यादा एफर्ट करनी होगी क्योंकि यह अपनी व्यस्तता की वजह से प्यार को पूरा समय नहीं दे पाते। प्यार के मामले में इनकी किस्मत थोड़ी कमजोर साबित हो सकती है।
तुला- प्यार में गहराई तक जाना उसमें डूब जाना बेहद रोमांटिक अंदाज में अपने साथी को प्यार करना इन्हें बेहद पसंद होता है। इनके इसी स्वभाव की वजह से यह भरोसमंद साबित होते हैं।
वृश्चिक- प्यार के मामले में यह काफी रोमांटिक होते हैं। साथी की खुशी का ख्याल रखना इन्हें बेहद पसंद होता है। अपने साथी से भी यह ऐसी ही उम्मीद करते हैं। प्यार के मामले में यह बहुत भरोसेमंद साबित होते हैं।
धनु- जैसे प्यार की इन्हें तलाश होती है यदि वह मिल जाए तो यह सच्चे प्रेमी कहलाते हैं। प्यार के मामसे में जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते और यदि कर लें तो जिंदगी भर निभाते हैं।
मकर- इनकी पूरी एकाग्रता अपने रिश्ते पर होती है। रिश्तों में सहजता सादापन और ठहराव इन्हें बेहद पसंद हैै इसलिए यह सबसे वफादार प्रेमी साबित होते हैं।
कुंभ- यह किसी को धोखा भी दें तो सीधा मुंह पर बताते हैं। धनु राशि के जातको की तरह ही यह अगर मनचाहा जीवनसाथी और प्यार पा लें तो पूरी वफा से उसे निभाते हैं।
मीन- प्यार करना इनकी आदत है पर उससे निभाने के मामले पर यह दूसरों से राय लेते हैं। दूसरे क्या सोचेंगे इसकी चिंता इन्हें अधिक होती है।अन्य राशियों की तुलना में यह काफी संवेदनशील होते हैं। प्यार के मामले पर यह अगर अपने साथी पर विश्वास रखें तो किसी तरह की उलझन में पड़ने से बच सकते हैं।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here