Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

पहली फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बन गया था ये हीरो, कभी शक्ल देखने को कहकर उड़ाया गया था मजाक

New Delhi: प्यार, मोहब्बत और आशिकमिजाज की बात जब सामने आती है तो 90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म आशिकी के गीत फिजा में घुल जाते हैं। आज इस फिल्म याद करने की खास वजह है क्योंकि आशिकी फिल्म के रोमांटिक हीरो राहुल रॉय का जन्मदिन है।

1990 में म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिक़ी रिलीज हुई तो राहुल रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में आशिकी और प्यार के नए तराने छेड़ दिए थे। फिल्म के गीत आज भी लोगों की जुबान पर हैं।


राहुल को फिल्म से अच्छी लोकप्रियता मिली थी। अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल पर राज करने वाले एक्टर राहुल रॉय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 फरवरी को राहुल रॉय का जन्मदिन होता है। राहुल रॉय बॉलीवुड में आशिकी बॉय के तौर पर पॉपुलर हुए लेकिन आशिकी के बाद उनकी कोई भी फिल्म  चली नहीं। 

आशिकी के हिट होते ही राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी जब उन्होंने 47 फिल्में साइन की थीं जिनमें से 19 लोगों के पैसे वापस कर दिए थे।  एक वक्त ऐसा था जब उनकी 23 फिल्में फ्लोर पर थीं और दिन में 3 फिल्मों की शूटिंग करके, वो रात में अन्य फिल्मों के लिए काम किया करते थे। ये सिलसिला करीब छह साल चला लेकिन राहुल की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। 

राहुल राय अपनी हेयर स्टाइल और खास ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर रहे। कई लोग उनके लुक की आलोचना भी करते थे।  इंडस्ट्री में लोग कहते थे कि ये कभी हीरो बन ही नहीं सकता, कैसे पुराने ज़माने के कपड़े पहनता है, कैसे बाल रखता है। राहुल रॉय की फिल्म आशिकी के बाद हजारों नौजवानों ने उनकी तरह बाल रखने शुरू कर दिए थे।  


राहुल ने कभी फिल्मों में काम करने के बारे में नहीं सोचा था। राहुल एक बिजनेसमैन फैमिली से हैं। राहुल की मां आर्टिकल लिखा करती थीं। एक बार उनका आर्टिकल पढ़कर महेश भट्ट उनसे मिलने पहुंचे। घर पर राहुल की तस्वीर देखकर भट्ट साहब ने राहुल के बारे में पूछा। उस वक्त वो घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद राहुल ने महेश भट्ट को कॉल किया और वो आशिकी फिल्म के लिए चुन लिए गए। 

मज़ेदार बात ये है कि राहुल ने 27 साल बाद कुछ दिनों पहले ही अपने बालों का लुक बदला है वो भी अपनी एक नई फिल्म के लिए जिसके बारे में वो फिलहाल कुछ बताना नहीं चाहते।

राहुल रॉय लंबे समय तक इंडस्ट्री से गायब रहे। राहुल ने 'फिर तेरी याद आई', 'जानम', 'सपने साजन के', 'गुमराह' और 'मझदार' जैसी फिल्में कीं। कुल मिलाकर उन्होंने अपने करियर में 25 हिंदी फिल्में कीं। लेकिन उनमें से एक भी नहीं चली। कुछ तो महेश भट्ट के निर्देशन में भी बनीं लेकिन राहुल को असफलता ही हाथ लगी। राहुल ने महेश भट्ट का साथ कभी नहीं छोड़ा। वो लगातार उनसे जुड़े रहे।

इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं इंडस्ट्री में बने रहने के लिए राहुल को बी और सी ग्रेड फिल्में करने पर भी मजबूर होना पड़ा।

लगता है पहली फिल्म के बाद राहुल के करियर पर ग्रहण लग गया था। राहुल ने मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर से शादी कर ली।  साल पहले उन्होंने रिएलिटी शो बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट किया जहां वह सीजन 1 के विनर भी रहे। लेकिन इसके बाद भी उनके करियर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। 


राहुल रॉय 18 नवंबर 2017 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस तरह फिल्मों से दबर होकर उन्होंने भाजपा के दिल्ली दफ्तर में राजनीति का दामन थाम लिया।

Share the post

पहली फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बन गया था ये हीरो, कभी शक्ल देखने को कहकर उड़ाया गया था मजाक

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×