Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इंडस्ट्री में इनके अफेयर के खूब हुए थे चर्चे, लेकिन किसी के साथ नहीं बचा पाईं अपना रिश्ता

NEW DELHI: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह इंडस्ट्री में आयरन लेडी के नाम से मशहूर हुईं। अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर जादू चलाने वाली अमृता सिंह का आज जन्मदिन है।

अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को एक सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम सरदार सविंदर सिंह था, जबकि उनकी माँ का नाम रुख्शाना सुलतान था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से की थी। धर्मेन्द्र की इस फिल्म में अमृता के अपोजिट सनी देओल थे। बता दें कि यो फिल्म सनी की भी पहली फिल्म ही थी। सनी और अमृता सिंह की जोड़ी को दर्शको ने खूब पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म का गाना 'जब हम जवां होंगे' काफी मशहूर हुआ था। आज भी इस गानें को सुनकर उतना ही अच्छा महसूस होता है जिवता कि तब हुआ करता था।

इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जिनमे फिल्म मर्द शामिल हैं, इस फिल्म में उनके अपोजिट मेगास्टार अमिताभ बच्चन नजर आये थे। उन्होंने सकारत्मक किरदार के अलावा फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'आइना' जैसी फिल्मों में नकारात्म्क किरदार भी निभाये हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने फिल्म फेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीता था। इंडस्ट्री में सनी देओल और उनके अफेयर की खबरें आने लगी। अमृता भी सनी के साथ बहुत खुश नजर आती थीं। वो इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थी। लेकिन सनी से शादी की बात करने पर वो अमृता से खुलकर बात नहीं करते थे। दोनों का रिश्ता वहीं खत्म हो गया। 


इसके बाद उनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा लेकिन कभी भी उनका प्यार सफल नहीं रहा। फिर आखिरकार 1991 में उन्होंने खुद से 12 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली। उसके बाद उन्होंने फिल्मों से छुट्टी ले ली औ घर-परिवार संभालने लगीं। लेकिन कुछ सालों बाद ही ये भी रिश्ता टिक नहीं सका। दोनो 2004 में एक दूसरे से तलाक ले लिया और हमेशा के लिए अलग हो गए। दोनों के बच्चे भी हैं बेटी सारा और बेटा इब्राहिम। फिलहाल सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली है और दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम तैमूर है। 

दोनों का तलाक क्यों हुआ ये किसी को नहीं पता चल पाया जबतक कि दोनों ने खुद इसके बारे में नहीं बता दिया। कई सालों तक दोनों बिल्कुल चुप रहे और किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन अलग होने के कुछ साल बाद दोनों ने आखिर चुप्पी तोड़ ही दी। 2005 में एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा, "मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने हैं। जिसमें से मैं पहले ही 2.5 करोड़ रुपए दे चुका हूं। इसके अलावा मैं हर महीने 1 लाख रुपए भर रहा हूं जब तक कि मेरा बेटा 18 साल का नहीं हो जाता है। मैं शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास उतने पैसे नहीं हैं।"

सैफ ने आगे कहा, "मैंने अमृता से वादा किया है कि मैं जल्द ही पूरै पैसा भर दूंगा। और मैं भरूंगा भी चाहे इसके लिए मुझे मरना ही क्यों न पड़े। मैं जो भी कमाता हूं वो सब अपने बच्चों पर खर्च कर देता हूं। मेरे पास एक पास नहीं है। हमारा बंगला भी अमृता और बच्चों के लिए ही है।"


खैर...जो भी हुआ अब दोनों ही एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। दोनों अपनी दुनिया में काफी खुश हैं। इसा के साथ अमृता ने साल 2002 में फिल्म 23 मार्च 1931-शहीद फिल्म से वापसी की।  उन्होंने इस फिल्म में भगत सिंह की माँ का किरदार निभाया था। उसके बाद दस कहानियाँ, शूट आउट ऐट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2014 में वो धर्म प्रोडक्शंस की फिल्म 2 स्टेट्स में नजर आईं। ये फिल्म चेतन भगत किनोवेल पर आधारित थीं। अमृता ने इस फिल्म में अर्जुन कपूर की पंजाबन माँ का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया।  

Share the post

इंडस्ट्री में इनके अफेयर के खूब हुए थे चर्चे, लेकिन किसी के साथ नहीं बचा पाईं अपना रिश्ता

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×