New Delhi: हॉस्पिटल की लापरवाही के बाद अब दिल्ली पुलिस की लापरवाही सामने आई है। दिल्ली के NSP नेताजी सुभाष प्लेस में दिल्ली पुलिस की लापरवाही से एक 21 साल के युवक की जान चली गई।
Related Articles
दरअसल, बाइक से जब वह वहां से गुजरा तो तार के बीच आ गया और उसके गले में तार फंस गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की वजह दिल्ली पुलिस की लापरवाही बताई जा रही है।
बैरिकेड में तार से जिस शख्स की मौत हुई उसका नाम अभिषेक बताया जा रहा है। अभिषेक ओला कैब चलाता है और डीजे का भी काम करता है। मामले पर केस दर्ज करते हुए नेताजी सुभाष प्लेस SHO अरविन्द को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए 4 बीट कांस्टेबल्स और डिवीजन वालो को सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि रात करीब 1 बजे अभिषेक बाइक से जा रहा था। नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में पुलिस ने 4 बैरिकेड लगा रखे थे। दो बैरिकेड के बीच में तार लगा था ताकि दोनों को जोड़ा जा सके।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here