Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हिना खान के अच्छे दिन हुए शुरू, एक के बाद एक कई फिल्मों के मिल रहे हैं ऑफर

NEW DELHI: बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हिना खान के अच्छे दिन आ चुके हैं। हिना खान को एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं।

हिना खान ने छोटे पर्दे पर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से डेब्यू किया था। 8 सालों के तक इस सीरियल में काम करने के बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भाग लिया। इस रिएलिटी शो में हिना रनरअप रहीं थीं। इसके बाद हिना ने बिग बॉस 11 का हिस्सा बनीं। इस रिेलिटी शो में उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हिना खान ये भी शो जीतते जीतते रह गईं थी। बिग बॉस अभी कुछ हफ्ते पहले ही खत्म हुआ है। फिलहाल हिना खान अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हैं। 

इस बात को लेकर मीडिया से बात करते हुए हिना ने कहा था कि, ‘मैंने सालों तक एक बहु का किरदार टीवी पर निभाया है। भारतीय संस्कृति वाली साड़ियाँ पहनी है। मुझे लेकर लोगो की सोच जो थी उसे बदलना इतना आसान नहीं था। मैंने बहोत मेहनत की है।’ ये बात तो हिना ने बिलकुल सही कही है। लेकिन अहम सवाल ये है कि अब हिना खान का आगे क्या करने वाली हैं?

आपको बता दें कि हिना जल्द ही किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं। दरअसल मीडिया से बात करते हुए हिना ने कहा है कि, "मै अब और भी अच्छा काम करना चाहती हूँ। लेकिन रियलिटी शो से मै ब्रेक लेना चाहती हूँ। अगर कुछ अलग करने को मिले तो मै वो ज़रूर करूंगी। टीवी और फिल्म की दुनियां से कई लोग मुझसे मिलते रहतें हैं। मै देखूंगी कि मेरे करियर के लिए क्या बेस्ट है। तीन महीने तक मै डिफरेंट माहौल में थी। इसलिए थोड़ा सा आराम चाहती हूँ। मेरे पास कुछ फिल्मों के स्क्रिप्ट भी आए हैं, जिन्हें मै पढ़ रही हूँ। देखते हैं आगे क्या होता है।"

बता दें कि हिना खान कोलकाता के परिधान ब्रांड ओसा के शोस्टॉपर के रूप में लैक्मे फैशन वीक 2018 में रैंप पर अपना जलवा बिखेरने पहुची हुईं थी। उनकी खूबसूरती देखने ही बनती थी। हिना की खूबसूरती के लोग वैसे भी हमेशा से ही कायल रहे हैं। बिग बॉस में भी हिना के स्टाइल और लुक्स के लोग दीवाने हो गए थे। उन्होंने कईयों को फैशन के साथ अच्छे से कैसे डील करना है सिखाया है। खैर अब तो बस इंतजार है तो हिना को किसी फिल्म या सीरियल में देखने का। तबतक आप अपका क्या ख्याल है इसपर फटाफट हमें कमेंट कर बताएं।

Share the post

हिना खान के अच्छे दिन हुए शुरू, एक के बाद एक कई फिल्मों के मिल रहे हैं ऑफर

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×