New Delhi: करणी सेना के महा सचिव सूरजपाल अम्मू की तबीयत में सुधार नहीं आया है जिसके बाद उन्हें रोहतक रैफर कर दिया गया।
Related Articles
सूरजपाल अम्मू की पुलिस कस्टडी के दौरान सीने में दर्द के चलते तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें गुरूग्राम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अम्मू की बिगड़ती तबीयत के चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रैफर किया गया है।
बता दें कि रात को तकरीबन 1 बजे भोंडसी जेल में उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद अम्मू को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आज अम्मू की पुलिस प्रोटक्शन रिमांड के चलते सोहना कोर्ट में पेशी होगी। सूरजपाल अम्मू को धारा 107,151 के चलते 3 दिन की न्यायिक में रखने के आदेश थे।
गौरतलब है कि अम्मू को फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन के साथ ही 25 जनवरी सुबह घर में ही रोक दिया गया और शाम छह बजे गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, सूरजपाल अम्मू ने दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाने वाले को दस करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म में खिलजी का रोल करने वाले रणवीर सिंह के पैर को तोड़ने की भी धमकी दी थी।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here