Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है सूरजमूखी के बीज, डाइट में करे शामिल

New Delhi: स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है सूरजमूखी के बीज। ये बीज अपने पोषण संबंधी गुणों के कारण काफी फायदेमंद होता है। 

बीज में आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और इसलिए इन्हें किसी न किसी रूप में आहार में शामिल करना जरूरी है। 

'फिटपास' की आहार विशेषज्ञ मेहर राजपूत और 'बेटर बटर' (रेसिपी साइट) की सह-संस्थापक सुखमणि बेदी ने नियमित आहार को स्वास्थ्यपरक बनाने के लिए उसमें सूरजमुखी के बीज शामिल करने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं।

भुने हुए या नमकीन सूरजमुखी के बीज एक स्वास्थ्यपरक स्नैक माने जाते हैं। पौष्टिकता बढ़ाने के लिए आप इन्हें नाश्ते के लिए बने भोजन में शामिल कर सकती हैं। 

सूरजमुखी के बीज किसी भी मुख्य व्यंजन जैसे, चिकन करी, मिक्स वेजिटेबल आदि में डाले जा सकते हैं या इन्हें सलाद, पास्ता में स्वाद बढ़ाने और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए ऊपर से डाल कर खाया सकता है। 
 

सूरजमुखी के बीजों को किसी भी सॉफ्ट डिश को कुरकुरा बनाने के लिए डाला जाता है।  सूरजमुखी के बीज का पाउडर या आटा केक, मफिन और ब्रेड बैटर में भी मिलाया जा सकता है। यह उनकी पौष्टिकता को बढ़ाएगा। 

सूरजमुखी के बीज का मक्खन बनाने के लिए तीन प्रमुख चीजों, सूरजमुखी के बीज, समुद्री नमक और शुगर मिलाएं। इसे और क्रीमी बनाने के लिए इसमें सूरजमुखी का तेल भी मिलाया जा सकता है। यह दूध और पीनट बटर का अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे ब्रेड पर लगाकर और घर पर बने सॉस में मिलाकर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

सूरजमुखी के बीजों को आप चिवड़ा में डाल सकती हैं, जो नाश्ते के लिए मसालेदार स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प होता है। ये बीज न सिर्फ चिवड़े का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इसे स्वास्थ्यपरक आहार भी बनाते हैं। ये बीज चिवड़ा को विटामिन ई और बी-कॉम्प्लेक्स युक्त बनाते हैं। 

Share the post

स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है सूरजमूखी के बीज, डाइट में करे शामिल

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×