Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हफ्ते में 5 दिन से ज्यादा गर्म पानी से नहाने वाले सावधान, होती है ये खतरनाक बीमारी

New Delhi : सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाने का मजा लेते है। सर्दियों के बढ़ने के साथ लोग गर्म पानी का यूज ज्यादा करना शुरु कर देते है। 

गर्म पानी का यूज फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दियों में सप्ताह में 5 दिन गर्म पानी से नहाना नुकासान दायक होता है। चलिए जानते है सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से क्या क्या नुकसान होता है।

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से बॉडी का मॉस्चर कम हो जाता है। जिसके कारण त्वचा रुखी हो जाती है। रूखी त्वचा में खूजली जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। अगर आपको गर्म पानी से नहाने की आदत लग चुकी है। तो आप नहाते समय मॉस्चराइजिंग सोप का इस्तेमाल करें। क्योंकि मॉस्चराइजिंग सोप का प्रयोग बॉडी को रूखा होने से बचाता है। सर्दियों में खुशबूदार साबुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

बालों का टूटना बढ़ जाता है : 

गर्म पानी से नहाने से पानो की नमी चली जाती है, साथ ही बालों में रूसी यानी डैंड्रफ बढ़ जाता है। जिसके कारण बाल अधिक टुटने लगते है। साथ ही बालों की चमक भी गायब हो जाती है। और बाल ड्राय हो जाते है। इसलिए सर्दियों में गर्म पानी से नहाने नहीं चाहिए।

स्किन का ग्लो कम हो जाता है : 

सर्दियों में रोज गर्म पानी से नहाने के कारण स्किन टिश्यूज डैमेज हो जाते है। जिसके कारण स्किन का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है। कई बार गर्म पानी का ज्यादा प्रयोग करने से चेहरे पर झुर्रिया पड़ जाती है।

Share the post

हफ्ते में 5 दिन से ज्यादा गर्म पानी से नहाने वाले सावधान, होती है ये खतरनाक बीमारी

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×