New Delhi: जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। वह 27 दिसंबर 2017 को राज्य के 13वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे।
Related Articles
विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद जयराम ठाकुर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ गवर्नर आचार्य देवव्रत से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह 27 दिसंबर को शिमला में होगा। इससे पहले प्रेस वार्ता में ठाकुर जब आभार प्रकट करने के लिए सामने आए तो पांच बार पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने उनके पैर भी छुए।
इसे भी पढ़ें-
हिमाचल के CM जयराम ठाकुर! छात्र संगठन से CM की कुर्सी तक का सफर
गौरतलब है कि धूमल पार्टी के सीएम कैंडिडेट थे लेकिन वो सुजानपुर से चुनाव हार गए थे। ठाकुर प्रेम कुमार धूमल सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। इस बार सेराज से विधायक चुने गए। वो अब तक पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं।
आइए एक नजर डालते हैं जयराम ठाकुर के राजनीतिक करियर पर:
• 1986 में जयराम ठाकुर एबीवीपी की प्रदेश इकाई में संयुक्त सचिव बने।
• 1989 से 1993 तक एबीवीपी की जम्मू-कश्मीर इकाई में संदठन सचिव रहे।
• 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार चच्चोट हलके से चुनावी मैदान में उतरे और कांग्रेस के दिग्गज मोती राम ठाकुर को टक्कर दी लेकिन चुनाव हार गए।
• 1993 से 1995 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचवि व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
• 1998 में फिर से चच्चोट सीट से चुनाव लड़े और विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे और खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष भी बनाए गए।
• 2003 के विधानसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल की।
• 2004 से 2005 तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
• 2006 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने।
• 2007 में हिमाचल का बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर रहते हुए पार्टी को सत्ता दिलाई।
• 2007 में जीत की हैट्रिक लगाई और हिमाचल सरकार में मंत्री बनाए गए। उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री बनाया गया था।
• 2012 में सीमांकन के बाद चच्योट हलके का नाम बदलकर सराज हो गया। यहां से वह एक बार फिर से विधायक चुने गए।
• 2017 के विधानसभा चुनाव में वह लगातार पांचवी बार इसी सीट से चुनाव जीते और कांग्रेस के चेत राम को 11254 वोटों से पराजित किया।
• 24 दिसंबर 2017 को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर जयराम ठाकुर के नाम पर विधायकदल की बैठक में मुहर लगी। इसी के साथ वह हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here