Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इस आइलैंड पर पड़ती है हड्डियां जमा देने वाली ठंड, पूरे 2 महीने तक पसर जाता है यहां सन्नाटा

New Delhi: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। World के कई देशों में इसके साथ ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

खासकर, North pole के पास बसे Russia और Europe के कई देशों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। Russia के कई इलाकों में snowfall भी शुरू हो गया है। 

Russia के Vostok island वैसे तो दुनियाभर में ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन आज हम आपको रूस के ही एक और आइलैंड के बारे में बता रहे हैं, जहां हड्डियां तक जमा देने वाली ठंड पड़ती है। इस island का नाम है 'Dikson island'। वैसे तो Vostok island पर अगस्त 2015 में धरती पर अब तक का सबसे कम temprature -89.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन Dikson island भी इसमें पीछे नहीं है। यहां भी तापमान गिरकर -54.6 डिग्री तक पहुंच चुका है।

 Dikson island की एक और खास बात ये है कि सर्दियों के मौसम में ये पूरा इलाका 2 महीने के लिए थम जाता है और यहां कोई काम नहीं होता। कारा समुद्र के पास बसा यह Island रूस के खूबसूरत आईलैंड्स में से एक है। 17वीं शताब्दी तक इस द्वीप को ‘डॉल्गी’ और ‘कुजकिन’ नाम से जाना जाता था, लेकिन, 1875 में यहां एक फेमस स्वीडिश बिजनेसमैन Oscan dikson पहुंचे और उन्हें यह जगह काफी पसंद आई। उन्होंने धीरे-धीरे पूरे आईलैंड का कायाकल्प कर दिया। इसी के चलते डिक्सन की मौत के बाद इस आईलैंड का नाम ‘Dikson’ रख दिया गया।

Dikson आईलैंड खनिज और पेट्रो केमिकल्स से भरा हुआ है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सैनिकों ने जमकर बमबारी कर आधे से ज्यादा आईलैंड तबाह कर दिया था। इसके बाद इसे फिर से बसाया गया। सिर्फ 1000 की आबादी वाले इस Island में एयरपोर्ट भी है। हालांकि, यहां ठंड तो साल भर पड़ती है, लेकिन November और December महीने का समय सबसे मुश्किल भरा होता है। इस दौरान यहां 24 घंटे इतना घना कोहरा रहता है कि घरों और स्ट्रीट लाइटें भी चौबीसों घंटे ऑन रहती है। इस दौरान शहर की सड़कों पर कई फीट की बर्फ जम जाती है और अधिकतर लोग इस दौरान घरों से नहीं निकलते।

Share the post

इस आइलैंड पर पड़ती है हड्डियां जमा देने वाली ठंड, पूरे 2 महीने तक पसर जाता है यहां सन्नाटा

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×