New Delhi: भारत का एक ऐसा करोड़पति जो कई सालों तक गरीब और भूखों को खाना खिलाया करता था, आज खुद दयनीय हालत से गुजर रहा है।
Related Articles
17 सालों तक गरीबों के लिए लंगर लगाने वाले 82 साल के जगदीश लाल आहूजा आज खुद कंगाली के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन फिर भी उनका जज्बा जिंदा है।
82 वर्षीय जगदीश लाल आहुजा खुद कैंसर से पीड़ित हैं और इन्हें लोग बाबा और इनकी पत्नी को जय माता दी के नाम से जानते हैं। ये बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ मिलकर रोज एक हजार लोगों का पेट भरता है। चंडीगढ़ में 17 साल से ये इंसान PJI के बाहर दाल, रोटी, चावल और हलवा बांट रहा है, वो भी बिना किसी छुट्टी के। जो लोग उन्हें जानते हैं, वह कहते हैं कि आहुजा ने एक से डेढ़ हजार लोगों को गोद ले रखा है।
लोग बताते हैं कि जब तक आहुजा जिंदा हैं, तब तक PJI का कोई मरीज रात में भूखा नहीं सो सकता। वर्ष 2001 से लगातार वे PJI के बाहर लंगर लगा रहे हैं। हर रात 500 से 600 व्यक्तियों का लंगर तैयार होता है। लंगर के दौरान आने वाले बच्चों को बिस्कुट और खिलौने भी बांटे जाते हैं। मजबूरों का पेट भरने के लिए वे अपनी कई प्रॉपर्टी भी बेच चुके हैं।
आहुजा बताते हैं कि साल 2001 में जब वे बीमार हुए थे तो उस दौरान PJI में एडमिट थे। बड़ी मुश्किल से जीवन बचा था। उसके बाद से PJI में लंगर लगा रहे हैं। पहले वे दो हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाना लाते थे। उनकी देखा-देखी कई लोग PJI के बाहर लंगर लगाने लगे। इससे उनके यहां आने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है।
आहुजा कहते हैं कि सर्दी हो या गर्मी लेकिन कभी भी उनका लंगर बंद नहीं हुआ। आहुजा की उम्र 82 साल हो चुकी है, पेट के कैंसर से पीड़ित हैं। ज्यादा दूर चल नहीं पाते। इसके बावजूद लोगों की मदद करने में उनके जज्बे का कोई मुकाबला नहीं है। मरीजों और जरूरतमंदों के बीच में वे बाबा जी के नाम जाने जाते हैं। कई जरूरतमंद मरीजों को वे आर्थिक मदद भी मुहैया कराते हैं।
आहुजा बताते हैं कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भी उनका लंगर लगता है। यहां 200 मरीजों को खाना खिलाते हैं। खास बात यह है कि लंगर चलाने के लिए वे किसी से मदद नहीं लेते। आज तक उन्होंने इसे चलाने के लिए किसी से पैसे नहीं मांगे। उन्हें इस बात का भी श्रेय जाता है कि उनकी प्रेरणा से अन्य लोग भी अस्पताल के बाहर लंगर लगाने लगे हैं। इससे मरीजों को बहुत फायदा हुआ है।
पिछले साल उन्होंने एलान किया था कि वे लंगर को आगे चलाने की स्थिति में नहीं हैं। यदि कोई लंगर को गोद लेने चाहता है तो उनसे संपर्क कर सकता है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने एलान कर दिया कि वे बाबा का लंगर खुद चलाएंगे, लेकिन इस एलान के बाद ही आहुजा ने कहा कि वे किसी को भी लंगर गोद नहीं देंगे। खुद ही चलाएंगे। अब उनका कहना है कि जब तक वे जिंदा हैं, तब तक लंगर चलता रहेगा।
आहुजा के लंगर का सिलसिला आज से 35 साल पहले उनके बेटे के जन्मदिन पर शुरू हुआ था। जन्मदिन पर उन्होंने सेक्टर-26 मंडी में लंगर लगाया। लंगर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। खाना कम पड़ने पर पास बने ढाबे से रोटियां मंगाई। उसके बाद से मंडी में लंगर लगने लगा। जनवरी 2000 में जब उनके पेट का ऑपरेशन हुआ तो पीजीआई के बाहर लोगों की मदद करने का फैसला लिया। फिर से यह सिलसिला कभी रुका नहीं।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here