New Delhi: मानुषी छिल्लर ने 17 साल भारत के नाम मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। मानुषी सोशल वर्क में भी आगे है। उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है। जानिए किन खास बातों ने मानुषी को बना दिया Miss World 2017
Related Articles
1) मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं। देश में हरियाणा की गिनती सबसे खराब महिला पुरुष रेशियो के लिए की जाती है। मानुषी सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा रह चुकी हैं।
2) मानुषी के पिता डाक्टर मित्र बसु छिल्लर DRDO में वैज्ञानिक हैं। जबकि मां डाक्टर नीलम छिल्लर न्यूरो केमिस्ट्री में हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं।
3) केवल 20 साल की उम्र में मानुषी ने खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस वर्ल्ड जीतने वाली वो छठीं भारतीय महिला हैं। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की है।
4) जब पीजेंट के लिए मानुषी का सिलेक्शन हुआ वो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं।
5) मानुषी पढ़ाई के साथ एक ट्रेंड कुचिपुड़ी डांसर हैं। उन्होंने राजा और राधा रेड्डी जैसे नामचीन गुरुओं से नृत्य का प्रशिक्षण लिया है।
6) मानुषी नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें खाली वक्त में तैराकी और पेंटिंग करना पसंद है। उनकी कविता में भी रुचि है।
7) मानुषी इंग्लिश में दक्ष हैं। उन्होंने कक्षा 12 में अंग्रेजी की ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर हैं।मिस इंडिया के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड अपने नाम किया।
8) क्या आप जानते हैं मानुषी छिल्लर मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।
9) मिस इंडिया के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड अपने नाम किया।
10) मिस वर्ल्ड मानुषी का परिवार फिलहाल दिल्ली में रहता है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here