Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

डेढ़ साल की बेटी के साथ खेल रहे फौजी पर दनादन बरसीं 14 गोलियां,रोती रही बच्ची चली गई पापा की जान

New Delhi: शुक्रवार रात को Haryana के Jhajjar में सेना के एक जवान की उसके पिता और बच्चों के सामने ही हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले लोग अज्ञात लोग थे।

उस वक्त वह फौजी घर के बाहर अपने बेटे-बेटी के साथ खेल रहे थे। फौजी पर अचानक कुछ लोगों ने 14 गोलियां दाग दी और वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।

दो हफ्ते पहले छुट्टी में घर आए थे

  • हाल ही में सिपाही जोगिंदर सिंह की पोस्टिंग उधमपुर में हुई थी। ऐसे में वहां ड्यूटी जॉइन करने से पहले वह दो हफ्ते की छुट्टी में घर आए थे। इसी दौरान यह वारदात उनके साथ हुई। पुलिस ने बताया कि जोगिंदर सिंह अपने घर के बाहर चार साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी के साथ शुक्रवार शाम को खेल रहे थे। उसी वक्त कुछ लोग फोर्चुनर गाड़ी में आए और उनपर लगातार गोलियां चलाने लगे। जब तक कोई कुछ समझ पाता, अपराधी उनकी जान ले चुके थे। इस दौरान उनकी बेटी को भी बाईं जांघ में गोली लगी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

भाई की दुश्मनी के कारण निशाना बने 

  • जोगिंदर के पिता ने बताया कि घटना के समय वो 50 मीटर की दूरी पर ही थे। जब गोलियां चली तो वो तुरंत जोगिंदर के पास पहुंचे लेकिन तब तक जोगिंदर की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होनें गाड़ी का नबंर DL 8C-5001 नोट कर लिया था। पुलिस को शक है कि जोगिंदर के भाई राजपाल सिंह की कुछ स्थानीय लोगों से दुश्मनी थी। इसी वजह से जोगिंदर भी इन लोगों के निशाने बने। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।      

Share the post

डेढ़ साल की बेटी के साथ खेल रहे फौजी पर दनादन बरसीं 14 गोलियां,रोती रही बच्ची चली गई पापा की जान

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×