.........
New Delhi: आज पूरे हिंदुस्तान में दीवाली धूम-धाम से मनाई जा रही है। दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की और अंधकार पर प्रकाश की जीत को दर्शाता है। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र अपने 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे और अयोध्या के लोगों ने घी के दीए जलाकर उनका स्वागत किया था। दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है।
Related Articles
दिवाली पर देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर जल्दी हो इसके लिए आपको दीपावली के दिन एक छोटा सा काम जरूर कर लेना चाहिए। दीपावली पर्व पर सुबह किन्नर को मिठाइयां और कुछ पैसे दें। बदले में किन्नर से एक रुपये का सिक्का मांग कर अपनी तिजोरी में रख लें। इस टोटके से पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों पर बनी रहेगी। इसके अलावा आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, इसके लिए अन्य उपाय भी कर सकते हैं।
दीपावली के दिन एक पीपल का पत्ता तोड़कर घर में ले आएं। ध्यान रखें पत्ता कटा फटा हुआ नहीं हो। इस पत्ते पर 'ओम महालक्ष्म्यै नमः लिखकर पूजन स्थान में रख दें। इसके बाद जब शनिवार आए तो पत्ते को पीपल की जड़ में रख दें और दूसरा पत्ता लाकर पूजा स्थान पर रख दें। यह प्रक्रिया हर शनिवार करने पर आप देखेंगे कि आपके घर में धन का अगमन बढ़ रहा है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here