Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

दुनिया की सबसे ताकतवर फौजों में शामिल है भारतीय सेना, लड़ना तो दूर. नाम सुनकर कांपता है दुश्मन

...

 New Delhi: भारत आज अपनी आजादी के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इन सालों में भारत की ताकत कई गुना बढ़ी है। आपको ये जानकर गर्व महसूस होगा कि भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर बलों में से एक है। 

भारत के पास मौजूदा समय में सक्रिय और रिजर्व बलों के साथ कुल 42 लाख जवान हैं। इसके साथ ही दुनिया भर में हथियारों के सबसे बड़े आयातकों में से एक भारत ने मेक इन इंडिया के सहारे रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी हथियारों को बढ़ावा दिया है। 

मौजूदा समय में देश की GDP का 1.8 प्रतिशत हिस्सा रक्षा आयात पर खर्च होता है। सरकार 2025 तक हथियार और सैन्य उपकरणों पर 250 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना चुकी है। देश की पूर्वी और पश्चिमी सीमा पर बढ़ते सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए भारत ने हाल के सालों में अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाया है। 

भारतीय सेना के पास मौजूदा वक्त में फिलहाल 12 लाख 255 सक्रिय जवान हैं और 4 हजार 426 लड़ाकू टैंक हैं। सेना के पास 6 हजार 704 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन हैं। इसके अलावा भारतीय सेना 7 हजार 414 स्वचालित तोपें और 29 रॉकेट प्रॉजेक्टर्स से लैस है।

परमाणु हथियारों की बात करें तो भारत के पास कुल 130 परमाणु हथियार हैं। मिसाइलों की न्यूनतम मारक क्षमता 150 किलोमीटर है और अधिकतम मारक क्षमता 5000-8000 किलोमीटर है। हाल ही में भारत नें अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण भी किया था। इतना ही नहीं भारत सूर्या मिसाइल भी तैयार कर रहा है जिसकी मारक क्षमता 16 हजार किलोमीटर तक होगी।

  भारतीय वायु सेना के पास कुल 2 हजार 102 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से 676 लड़ाकू विमान हैं, 809 अटैक एयरक्राफ्ट्स हैं, 857 ट्रांसपोर्टर्स हैं और 323 ट्रेनर विमान हैं। भारतीय वायुसेना के पास 666 हेलिकॉप्टर हैं जिनमें से 16 अटैक हेलिकॉप्टर हैं।

भारतीय नौसेना के पास कुल 295 जहाज हैं। इनमें से 3 एयरक्राफ्य कैरियर हैं (फिलहाल सिर्फ 1 ही सेवा में है)। इसके साथ ही भारत के पास 14 युद्धपोत, 139 गश्ती जहाज हैं, 11 ध्वंसक पोत, 23 लड़ाकू जलपोत, 15 पनडुब्बियां हैं।

Share the post

दुनिया की सबसे ताकतवर फौजों में शामिल है भारतीय सेना, लड़ना तो दूर. नाम सुनकर कांपता है दुश्मन

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×