Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

अपने 300वें वनडे में अर्धशतक से चूके महेंद्र सिंह धोनी लेकिन डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

.

NEW DELHI : 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एम एस धोनी ने अपने 300वें वनडे मैच में एक बार फिर वैसे ही अंदाज में खेल दिखाया जिसके लिए वो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में नाबाद 49 रनों की पारी खेली। धोनी सिर्फ एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गए लेकिन इस खास मौके पर उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चौथे वनडे मैच में नाबाद रहने के साथ ही एम एस धोनी के नाम वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड हो गया।

एम एस धोनी वनडे में 73वीं बार नाबाद पैवेलियन लौटे। उन्होंने द.अफ्रीका के ऑलराउंडर शॉन पॉलक और श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ये दोनों ही खिलाड़ी 72 बार वनडे में नाबाद रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर माइकल बेवन 67 बार वनडे में नाबाद पैवेलियन लौटे थे। श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में एम एस धोनी चाहते तो अर्धशतक लगा सकते थे लेकिन उन्होंने मनीष पांडे के लिए अपना अर्धशतक कुर्बान कर दिया। 50वें ओवर की 5वीं गेंद पर धोनी ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला। 

धोनी चाहते तो दो रन ले सकते थे लेकिन उन्होंने एक ही रन लिया। इसकी वजह ये थी क्योंकि मनीष पांडे भी 49 रनों पर नाबाद थे अगर धोनी स्ट्राइक पर आ जाते तो पांडे का अर्धशतक पूरा नहीं हो पाता। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर पांडे ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और धोनी 49 रन पर नाबाद रह गए। अगर धोनी अर्धशतक लगा लेते तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ये उनका सौवां अर्धशतक होता।

Share the post

अपने 300वें वनडे में अर्धशतक से चूके महेंद्र सिंह धोनी लेकिन डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×