Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

पैर के अंगूठे का आकार आपकी पोल खोल देता है

NEW DELHI: किसी भी व्यक्ति के पैर के अंगूठे की आकृति, उसके पंजे का आकार, रेखाओं से उसका स्वभाव बताया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ के अंगूठे की तरह पैर का अंगूठा भी व्यक्ति के स्वभाव के साथ ही उसका भविष्य भी बताता है।

   कुछ लोग इन बातों को मानते हैं तो कुछ लोग इसे बकवास कहते हैं। आप ही बताइए अगर आपको किसी चीज से फायदा हो रहा है तो अाप बार-बार वो चीज करेंगे या नहीं। यकीनन करेंगे, सभी करेंगे। तो आइए आज हम आपको आपके अंगूठे के आकार के बारे में कुछ रोचक और जरूरी बातें बताने जा रहे हैं।

- यदि पैर का अंगूठा गोल हो और साथ ही लालिमा लिए हुए हो तो ऐसा व्यक्ति उच्च पद को पाने वाला और भाग्यशाली होता है।

- अधिक बड़े अंगूठे को अशुभ माना जाता है। अधिक बड़े अंगूठे वाले भाग्यहीन और स्वभाव से घमंडी होते हैं लेकिन शारीरिक रूप से बलवान होते हैं।

- यदि अंगुठे की नसें दिखाई देती हों तो वह अशुभ होता है। स्त्रियों में भी ऐसा अंगूठा दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।

 - यदि किसी व्यक्ति का अंगूठा बहुत छोटा हो तो वह भी अशुभ माना जाता है। अधिक छोटे अंगूठे वाले व्यक्ति जीवन में बहुत क्लेश और दुख भोगता है।

- औसत लम्बाई से अधिक लम्बा अंगूठा भी अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे व्यक्ति अधिक खर्चीले होते हैं। यात्रा अधिक करते हैं। ऐसे लोगों के पास पैसा नहीं टिकता है। अक्सर प्यार के मामले में असफलता मिलती है।

- यदि अंगूठा चपटा हो तो व्यक्ति अव्यवहारिक होता है।

- चौकोर अंगूठे वाले व्यक्ति व्यवहारिक मेहनती होते हैं। ऐसे अंगूठे वाला व्यक्ति शारीरिक मानसिक दोनों दृष्टि से संपन्न होते हैं। यदि स्त्रियों का अंगूठा चौकोर हो तो वे अपने पति से द्वेष रखने वाली होती हैं। 

- पांवों में अधिक रेखाओं का जाल होना शुभ नहीं माना गया है। बहुत कम रेखाओं से जातक निर्धन होता है लेकिन पैरों पर स्थित कुछ रेखाएं बहुत ही शुभ फल देने वाली होती है। 

- बांये पांव के अंगूठे के नीचे से निकलने वाली एक छोटी सी रेखा को समृद्धि रेखा माना जाता है। यह रेखा जिन व्यक्तियों के हाथ में होती है, वो लोग धनवान होते हैं। ऐसा व्यक्ति आध्यात्मिक और धार्मिक विचारों वाला होता है। अपने बल पर अपनी पहचान बनाने वाला होता है। 

- इस रेखा वाला जातक प्रत्येक कार्य में दूसरे लोगों की तुलना में जल्दी सफलता प्राप्त करता है। उसके जीवन में कभी कोई कमी नहीं आती है। जीवन निरंतर समृद्धि की ओर बढ़ता रहता है।

Share the post

पैर के अंगूठे का आकार आपकी पोल खोल देता है

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×