Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

शरीर की कुछ ऐसी बातें जिसका जानना आपको बहुत जरूरी है...

.

  NEW DELHI: आज के समय में विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है। लेकिन आज भी मानव शरीर के बारे में बहुत से ऐसे तथ्य हैं जो बेहद पेचीदा हैं। मानव शरीर को समझना आज के वैज्ञानिकों के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है।   आज हम आपको मनुष्य के शरीर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। ये वो बातें हैं जो हर किसी को जाननी जरूरी है।

मस्तिष्क

क्या आप जानते हैं मनुष्य का मस्तिष्क कंप्यूटर से भी तेज काम करता है। हमारा दिमाग एक सेकण्ड में 38 हजार ऑपरेशन कर सकता है। इसका अर्थ यह हुआ कि हमारे दिमाग की क्षमता आज के मौजूद किसी भी कम्प्युटर से कहीं अधिक है।

हड्डियां

मानव हड्डी काफी आसानी से टूट जाती है, लेकिन अगर इस पर दबाव डाला जाए तो यह ग्रेनाइट की तरह सख्त हो जाती है और 10 हजार किलो का दबाव झेल सकती है।

त्वचा

मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग उसकी त्वचा है। एक वयस्क के शरीर में लगभग दो वर्ग मीटर त्वचा होती है और उसका सतत नवीनीकरण होता रहता है। अपने जीवन काल में मनुष्य औसतन 18 किलो त्वचा बदलता है।

  फेफड़े

मनुष्य के फेफड़ों में लगभग 30 हजार करोड़ केशिकाएं हैं, अगर इन सभी केशिकाओं को जोड़ा जाए तो उनकी कुल लंबाई 2400 किलोमीटर के बराबर होगी।

Share the post

शरीर की कुछ ऐसी बातें जिसका जानना आपको बहुत जरूरी है...

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×