NEW DELHI:
आपके हाथों में कई रेखाओं होती हैं। हस्तरेखा में कहा जाता है कि हाथों की लकीरों में आपका भाग्य लिखा होता है। इसके अलावा हाथों में रेखाओं के अलावा कुछ चिह्न भी बन जाते हैं। हस्तरेखा के अनुसार ये चिन्ह बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जिस व्यक्ति के हाथों में ये चिह्न होते हैं वो काफी भाग्यशाली होते हैं। ये चिह्न साफ-साफ नजर नहीं आते, लेकनि हाथों में ध्यान से देखने पर या किसी हस्तरेखा विशेषज्ञ से आप इनके बारे में जान सकते हैं। आज हम आपको हथेली में ऐसे ही चिह्नों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Related Articles
स्वास्तिक का चिह्न
जिस शख्स की हथेली में स्वास्तिक का चिह्न होता है सफलता और कामयबी ऐसे लोगों के कदम चूमती है। इन लोगों को दुनिया में काफी सम्मान मिलता है। जीवन में ये लोग काफी नाम कमाते हैं।
हथेली में अगर त्रिशूल का चिह्न बना हुआ है तो हस्तरेखा विज्ञान में इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर ये हथेली के अलग-अलग पर्वतों पर होता है तो उसके भी कई फायदे होते हैं। अगर ये निशान मंगल पर्वत पर होता है तो उस व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान और धन खूब मिलता है।
अगर हथेली में गुरु, शुक्र, बुध और चन्द्र पर्वत उठे हुए होते हैं तो ये बहुत ही अच्छा योग होता है। यह सोने पर सुहागा है। जिस भी व्यक्ति के ऐसे चिह्न होते हैं वो बहुत भाग्यशाली होता है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here