.
New Delhi: अक्सर कहा जाता है कि उम्र के साथ दांत खराब होने लगते हैं। लेकिन ये सच नहीं है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ दांत भी हेल्दी रखे जा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है तो बस दांतों की सही देखभाल की। कम शुगर और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेना दांतों के लिए अच्छा है। ऐल्कॉहॉल और कॉफी कम लें। चाय-कॉफी पीने के बाद पानी से कुल्ला जरूर कर लें। दांतों को लेकर आज से ही अच्छी आदतें फॉलो करेंगे, तो उनका फायदा उम्र्र बढ़ने पर भी मिलेगा। आइए आज जानते हैं चमकते दांत के लिए हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं-
Related Articles
मॉइश्चर
मुंह का सलाइवा इन्फेक्शन, बैक्टीरिया और सांस की बदबू से बचाने में मदद करता है। उम्र के साथ ये बनना कम हो जाता है। इसे बनाए रखने के लिए खाने के बाद शुगरलेस च्यूइंगम चबाएं और दिन भर खूब पानी पिएं।
टूथ ब्रश
टूथ ब्रश में सबसे ज्यादा जर्म्स होते हैं। इसे अच्छे से धोएं और सूखने दें। इससे इन्फेक्शन का खतरा टल जाएगा। हर 3-4 महीने में इसे बदल लें।
तंबाकू से बचें
तंबाकू से मसूड़ों, दांतों और हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। तंबाकू खाने और सिगरेट पीने वालों के मुंह में सलाइवा भी कम बनता है। इसे अवॉइड करें।
2 बार करें ब्रश
सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करना जरूरी है। रात के खाने का थोड़ा हिस्सा मुंह में जाए तो दांतों की सड़न और कैविटी की समस्या होती है।
जीभ साफ करें
जीभ पर खाने के दाने रह जाते हैं। ये हटाए न जाएं तो दांतों में सड़न पैदा करते हैं। कुछ भी खाने या पीने के बाद जीभ साफ करें, फिर कुल्ला करें।
रेग्युलर चेकअप
दांतों का पीला पड़ना और मसूड़ों की बीमारियों का पता ठीक समय पर चल जाए तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। इसलिए हर 6 महीने में डेंटिस्ट को दिखाएं।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी दांतों को सफेद करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। स्ट्रॉबेरी के पेस्ट को 25-30 मिनट तक अपने दांतों पर रगड़ें और बाद में साफ पानी लेकर अच्छी तरह कुल्ला करें।
सेब का सिरका
ऐपल साइडर सिरका यानी सेब का सिरका दांतों पर लगे जिद्दी पीले दाग को निकाल कर मोतियों सा सफेद बनाता है। दांतों को सफेद करने के लिए सेब के सिरके में टूथब्रश को डुबोकर ब्रश करें।
नमक
सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए दांतों को साफ करते हुए बस टूथब्रश पर कुछ नमक छिड़कें और फिर अच्छे से दांतों की सफाई करें।
संतरे का छिलका
अपने दांत के अंदरूनी हिस्से को संतरे के छिलके से अच्छी तरह रगड़े। ये छिलके आपके दांतों को शानदार चमकने वाला और सफेद बनाने में अहम भूमिका निभा सकते है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here