Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सलमान के करीबी है ये बॉलीवुड एक्टर, कर चुका है तीन शादी

NEW DELHI:

बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार दबंग सलमान खान के करीबी दोस्त माने जाते है। इंदर कुमार ने सलमान खान के साथ तीन फिल्मों में काम किया है। आइये आज हम आपको इंदर कुमार से जुड़ी कुछ अनकहीं बातों के बारें में बताते है। 

इंदर कुमार बॉलीवुड के जाने माने सहायक किरदार निभाने वाले एक्टर है। उन्होंनें 'तुमको ने भूल पाएंगें' 'कही प्यार न हो जाए' , खिलाड़ियों का खिलाड़ी और वांटेड में सहायक किरदार निभाया है। 

इंदर कुमार का जन्म 26 अगस्त 1973 को जयपुर में हुआ था।और उन्होंनें इसी साल 28 जुलाई 2017 को आखिरी सांस ली। इनका निधन कम उम्र में हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। जयपुर में जन्मे इंदर कुमार का पूरा नाम इंदर कुमार सर्राफ था। लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने के बाद अपने नाम से सर्राफ हटा दिया।

इंदर आखिरी बार 2011 में आई फिल्म ‘ये दूरियां’ में नजर आए थे। उन्हें सलमान खान के बेहद करीब माना जाता है। दोनों ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है। वह साल 2009 में आई फिल्म ‘वांटेड’ में सलमान के दोस्‍त और भाई बने थे।

इंदर ने अपने करियर में लगभग 20 फिल्में की। वह जल्द ही फिल्म ‘हू इज द फर्स्ट वाइफ ऑफ माय फादर’ में नजर आने वाले थे। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘छोटी सी गुजारिश’ में भी इसी साल 2017 में रिलीज होनी है। 

1996 में शुरू हुआ फिल्मी सफर

इंदर ने अपना फिल्मी सफर साल 1996 में शुरू किया। इसी साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं। इंदर ने फिल्म  ‘मासूम’से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म अक्षय कुमार, रवीना टंडन और रेखा की ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’। इस फिल्म में इंदर ने अक्षय के भाई की भूमिका निभाई थी। उनकी फिल्म ‘मासूम’ का गाना 'ये जो तेरी पायलों की छन छन है' काफी फेमस रहा है। और उस टाइम में काफी पॉपुलर भी हुआ इसमें उनके साथ आयशा जुल्का थीं।

खबरों की मानें तो, इंदर कुमार सलमान के बेहद करीबी थे। दोनों ने साथ में ‘कहीं प्यार न हो जाए’ (2000), ‘तुमको न भूल पाएंगे’ (2002) और ‘वांटेड’ (2009) फिल्मों में एक साथ काम किया है। ‘वांटेड’ सलमान के लिए करिश्माई कुंजी से कम नहीं थी। इस फिल्म के बाद से वह 100 करोड़ क्‍लब से नीचे नहीं आए हैं।

लगा था रेप का आरोप

साल 2014 में इंदर कुमार पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। इंदर कुमार ने ये माना था कि उनके उस महिला से जिस्मानी ताल्लुकात थे, लेकिन वो सब आपसी सहमती से था। रेप जैसा कुछ नहीं था। महीने भर बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में निभाया था मिहिर का किरदार

इंदर ने साल 2002 में पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। उन्होंने इसमें मिहिर विरानी का किरदार निभाया था। इसे केरेक्टर को बाद में रोनित रॉय ने भी प्ले किया। इसके बाद उन्होंने ‘फियर फाइल्स’ (2013) में भी काम किया।

ये सुनकर आपको हैरानी होगी लेकिन शायद ही आप जानते हो कि इंदर कुमार ने तीन शादियां की है।  इंदर ने पहली शादी सोनल राजू कारिया से साल 2003 में की और उसी साल उन्हें तलाक भी दे दिया। इसके बाद साल 2009 में कमलजीत कौर से शादी की। लेकिन उन्हें 2 महीने बाद ही तलाक दे दिया। फिर पल्लवी सर्राफ से शादी की।

 इंद्र कुमार 28 जुलाई 2017 को अपनी आखिरी सांस ली, इंदर की मौत सुबह  दिल का दौरा पड़ने से हुई। इंदर का निधन कम उम्र में ही हो गया। इंदर कुमार सिर्फ 44 साल के थे। 

Share the post

सलमान के करीबी है ये बॉलीवुड एक्टर, कर चुका है तीन शादी

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×