Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हल्दी की रस्म होती है दूल्हा-दुल्हन के लिए खास, इसके पीछे की वजह नहीं जानते होंगे आप

NEW DELHI:

हिंदू धर्म में शादी को लेकर कई तरह की रस्में निभाई जाती है। जैसे मेंहदी की रस्म,चूडा पहनने की रस्म तेल चढ़ाने की रस्म आदि। ऐसी ही एक रस्म है दूल्हा दुल्हन को हल्दी लगाने की। 

अक्सर कहा जाता है कि दूल्हा या दूल्हन को हल्दी के साथ उबटन मिलाकर लगाया जाएं तो शादी से पहले इन दोनों का रंग कुछ अलग ही निखर कर आएगा। जिससे दूल्हा और दुल्हन के चेहरे का नूर शादी से पहले काफी खूबसूरत लगेगा। हल्दी लगाना सिर्फ इस बात को ही इंगित नही करता है बल्कि इसके और कई और गुण भी है।

आयुर्वेद में हल्दी को औषधि का दर्जा दिया गया है। इस कारण हल्दी हमारी त्वचा के लिए एक तरह से प्राकृतिक का वरदान के समान है। हल्दी के लगाने से त्वचा संबंधी अनेक बीमारियां से छुटकारा पाया जाता है, हल्दी भारतीय संस्कृति के अनुसार हल्दी बहुत ही शुभ मानी गई है।

शादी मे हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हा दुल्हन पीलें रंग के वस्त्र धारण करते है। और हल्दी की इस रस्म को पूरा करते है। क्योकि ऐसी मान्यता है कि इस रस्म के दौरान पीला रंग शुभ माना गया है। इस कारण फेरे लेते वक्त पीले रंग के ही कपड़े पहने जाते हैं।

दरअसल विवाह के समय बहुत से मेहमान घर में आते हैं जिससे की कई बार घर में निगेटिव ऊर्जा भी फैल जाती है। जिसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव दुल्हा-दुल्हन पर पड़ता है। ऐसे में हल्दी इस नकरात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद काफी सहायक होती है, अगर शादी से पहले दूल्हा दुल्हन के फेस पर कोई दाग धब्बे हो तो वह इस हल्दी से दूर हो जाएंगे और दूल्हा दुल्हन के फेस पर अलग ही नूर नजर आएगा।

Share the post

हल्दी की रस्म होती है दूल्हा-दुल्हन के लिए खास, इसके पीछे की वजह नहीं जानते होंगे आप

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×