Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर...जहां भक्त चढ़ाते हैं सिगरेट और पूरी हो जाती है हर मनोकामना

.

New Delhi: भगवान शिव बहुत ही भोले हैं और इसीलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है, भक्त जो भी चीज भोलेनाथ को अर्पित करते हैं वे खुशी-खुशी उसे स्वीकार कर लेते हैं। 

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि एक ऐसा मंदिर है जहां पर भक्त भोलेनाथ को सिगरेट अर्पित करते हैं। हिमाचल प्रदेश के अर्की सोलन ज़िले में स्थित लुटरू महादेव मंदिर में भगवान शिव को सिगरेट अर्पित की जाती है और यहां आने वाले भक्तों के अनुसार भगवान शिव उन्हें नाराज़ नहीं करते बल्कि उनके द्वारा अर्पित की हुई सिगरेट को पीते हैं।

यहां सिगरेट चढ़ाने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर में सदियों से शिवलिंग को सिगरेट पिलाई जा रही है, इस शिवलिंग पर सिगरेट अर्पित करने के बाद उसे कोई सुलगाता नहीं है बल्कि वो खुद-ब-खुद सुलगती है और इसमें से धुंआ भी इसी तरह से निकलता है जिसे देखकर लगता है जैसे स्वयं भोलेनाथ सिगरेट पी रहे हों।

इस मंदिर को सन 1621 में बनवाया गया था, मान्यता के अनुसार बाघल रियासत के तत्कालीन राजा को सपने में दर्शन देकर भगवान शिव ने ही मंदिर बनाने का आदेश दिया था। पहाड़ियों पर प्राकृतिक सुंदरता के बीच मौजूद इस लुटरू महादेव मंदिर का नज़ारा काफी अद्भुत है, जिसे देखने के लिए भक्त खुद-ब-खुद खींचे चले आते हैं।

Share the post

भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर...जहां भक्त चढ़ाते हैं सिगरेट और पूरी हो जाती है हर मनोकामना

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×