Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर

.

New Delhi: हाल ही में खबर आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांज स्टारर फिल्म 'क्रेजी हम' में आदित्य रॉय कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे। लेकिन खबरों की माने तो आदित्य ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है।

वहीं अब सुनने में आया है कि एक्टर फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकते है। इस फिल्म को विजक्राफ्ट एंटरटेनमेंट और वाशू भगनानी द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म के जरिए आईफा के ऑर्गेनाइजर प्रोडक्शन में अपना कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरु होने वाली हैं।

जल्द ही कंपनी द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा। इसके अलावा सोनाक्षी सोनाक्षी बहुत जल्द एक रिएलिटी शो में जज की भूमिका अदा करते हुए नजर आने वाली हैं। जिसमें कंटेस्टेंट्स से सिर्फ भजन सुने जाएंगे। सोनाक्षी इससे पहले भी नच बलिए में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। सोनाक्षी के अलावा बाबा रामदेव इस शो को जज करते हुए दिखेंगे, शो में उनको महागुरु की जगह दी जाएगी।

इस शो में उनके साथ शेखर रविजानी और कनिका कपूर भी नजर आएंगे। बता दें कि शो का कांसेप्ट अब तक बाकि शो से बल्कुल अलग है। शो का नाम ओम शांति ओम रखा गया है।

Share the post

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×