Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

चेहरा देखकर जानें किस तरह के व्यक्ति हैं आप.

NEW DELHI: हर कोई अपने भविष्य के बारे में जानना चाहता है। कोई ज्योतिष तो अपना हाथ दिखाता है तो कोई कुंडली दिखाकर आपना भविष्य जानता है।

   समुद्रशास्त्र में चेहरा देखकर भी लोगों के व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। चेहरा देख ज्योतिष ये पता लगा लेते है कि व्यक्ति की आयु कितनी होगी, वे अपने जीवन में सफल होंगे की नहीं आदि। आइए जानते है समुद्रशास्त्र में चेहरे को देखकर आपके व्यक्तित्व, आयु के बारे में क्या कहा गया है: 

1. समुद्रशास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के माथे पर दो पूर्ण रेखाएं हों। ये रेखाएं कटी हुई ना हो तो व्यक्ति की आयु लगभग 60 वर्ष मानी जा सकती है। वहीं अगर माथा अशुभ है तो आयु कम होती है।

2. समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का मस्तक सामान्य होता है और उस पर पांच रेखाएं हों ऐसे व्यक्ति सौ वर्ष तक सुखपूर्वक जीवन जीते है। 

 3. यदि किसी व्यक्ति की आंखें कंचों के समान दिखाई दे तो वे दुराचारी हो सकते है। जिन लोगों की आंखों में हमेशा गुस्सा दिखाई दे वे लोग बहादुर होते हैं।

4.यदि किसी के सिर की लंबाई ज्यादा हो और चौड़ाई कम हो ऐसे लोग जीवन में सभी सुविधाएं प्राप्त करते हैं। जिस व्यक्ति का सिर आकार में मध्यम रहता है वे लोग पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली रहते हैं।

Share the post

चेहरा देखकर जानें किस तरह के व्यक्ति हैं आप.

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×