NEW DELHI:अफ्रीकी देश इक्वाटोरियल गिनी के प्रेसिडेंट तियोदोरो ओबियांग ग्यूमा का बेटा तियोदोरिन ओबियांग करप्शन के आरोप में शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुआ। तियोदोरिन पर पहले भी करप्शन के आरोप लगे हैं, लेकिन वह हर बार अपने पिता की वजह से बच जाता है।
Related Articles
गिनी के प्रेसिडेंट तियोदोरो देश में ‘द बॉस’ के नाम से मशहूर हैं। तियोदोरो ने अपने अंकल का तख्तापलट कर देश की सत्ता संभाली थी, जिसमें काफी लोगों का खून भी बहा था। कहा जाता है कि तियोदोरो अपने दुश्मनों की खाल उतरवा देता है। उसे धरती का सबसे क्रूर तानाशाह कहा जाता है। 74 साल के तियोदोरो ने तीन दशक पहले अंकल से सत्ता हथियाई थी और उन्हें फायरिंग स्क्वॉयड से मरवा दिया था। 1979 से वो देश की सत्ता संभाल रहे हैं।
अपने पूर्वजों से उलट उन्होंने भले ही देश में कई पाबंदियां हटाई हैं, लेकिन देश पर उनका पूरा कंट्रोल है। एक प्रतिद्वन्दी ने बताया कि तियोदोरो ने कैसे एक पॉलिटिकल कमिश्नर को अपनी क्रूरता का शिकार बनाया था। दफनाने से पहले तानाशाह ने खाने के लिए उसके शरीर से टेस्टिकल्स (अंडकोष) और ब्रेन तक निकाल लिया था। क्रूरता का सबसे बड़ा उदाहरण 2010 का वो मामला है, जिसमें तियोदोरो ने बेनिन में देश से भाग निकलने वाले चार लोगों को अगवा करा लिया था। इसके बाद उन्हें तब तक टॉर्चर किया गया, जब तक कि उन्होंने अपनी गलती नहीं कबूल कर ली।
तियोदोरो खुद को ईश्वर का करीबी होने का भी दावा करता था, जिसका खुलासा उसके एक सहयोगी ने स्टेट रेडियो के शो में किया था। सहयोगी के मुताबिक, प्रेसिडेंट को इन हत्याओं के लिए कभी नर्क में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि वो ईश्वर के नुमाइंदे हैं। शो में उसने कहा था कि वो हर वक्त ईश्वर के कॉन्टैक्ट में रहते हैं और ईश्वर से ही उन्हें ताकत मिलती है।
घटिया शासक का मिला तमगा
ह्यूमन राइट एक्सपर्ट्स ने उन्हें जिम्बॉब्वे के प्रेसिडेंट रॉबर्ट मुगाबे से भी घटिया शासक का तमगा दिया है। एमेनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, बुनियादी आजादी के लिए भी इस शासन में कोई सम्मान नहीं है।
तियोदोरो का बेटा तियोदोरिन ओबियांग भी करप्शन को लेकर काफी सुर्खियों में रहा है। देश का वाइस प्रेसिडेंट रहते हुए उस पर अपनी लग्जरी के लिए फंड के गबन के आरोप लग चुके हैं। फ्रांस में लग्जरी कार और मकान खरीदने के मामले में गड़बड़ी को लेकर एक मामला फ्रेंच कोर्ट में है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here