New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार की सुबह अपने तीन देशों की यात्रा के बाद भारत लौट आए। वह पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैडं की यात्रा पर 24 जून की सुबह निकले थे।
Related Articles
मोदी ने नीदरलैंड के 'द हेग' में रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की। उन्होंने पूछा- 'का हाल बा'। पीएम ने कहा कि दुनिया के हर कोने में रहने वाला हर भारतीय एक राष्ट्रदूत है। उनकी यह बात सुनते ही सभागार में 'भारतमाता की जय' के नारे गूंजने लगे।
पीएम ने कहा कि सरकार की तरफ से एम्बैसी होती है, एम्बैसडर होते हैं लेकिन उन्हें राजदूत कहते हैं। लेकिन दुनिया के अलग-अलग कोने में रहने वाले हिंदुस्तानी भारत के राष्ट्रदूत हैं। इससे पहले पीएम ने डच पीएम मार्क रूट से मुलाकात की। बुधवार की सुबह वह दिल्ली पहुंचे, जहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया।
ऐसा था पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री की तीन देशों की यह यात्रा 95 घंटे से अधिक थी। 95 घंटे में 33 घंटे उन्होंने एअर इंडिया के बोइंग उड़ान में बिताया। 62 घंटे में पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड में 33 कार्यक्रमों में भाग लिए। चार दिन की यात्रा में दो रात उन्होंने विमान में ही बिताई। पुर्तगाल और नीदरलैंड में वह रात में नहीं रुके।
.
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here