Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Holi 2020 : सभी बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने देशवासियों को होली की बधाई दी

Holi 2020 : सभी बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने देशवासियों को होली की बधाई दी

President Kovind PM Modi  Amit Shah  Rahul Gandhi all congratulated the countrymen on Holi

नई दिल्ली, (समयधारा) : Holi 2020 : सभी बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने देशवासियों को होली की बधाई दी  

रंगों का त्योहार होली देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक होली समारोहों से दूर रहें।

देश के कोने-कोने में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। मथुरा में फूलों से होली खेली जा रही है।

बीती रात वहां भक्ति गीतों पर जमकर श्रद्धालु झूमते दिखे। वृंदावन के रंगीली और रसीली गली में भी श्रद्धालु उमड़े और एक दूसरे पर रंग गुलाल बरसाए।

अयोध्या में विवाद के निपटारे के बाद इस बार पहली होली खेली जा रही है।

पुजारी सत्येंद्र दास और इकबाल अंसारी ने एक साथ होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की बधाई दी है। कोविंद ने ट्वीट में कहा – होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।

रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है।

मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को होली के पर्व की बधाई दी है।

पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।

यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आए।

President Kovind PM Modi  Amit Shah  Rahul Gandhi all congratulated the countrymen on Holi

होली के इस शुभ अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है।

शाह ने ट्वीट किया है- सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी l

उन्होंने ट्वीट किया,  रंगों का यह उत्सव आप सब के जीवन को खुशियों के रंग से सराबोर कर दे, सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Holi to each & every one of you!

President Kovind PM Modi  Amit Shah  Rahul Gandhi all congratulated the countrymen on Holi

BJP ने अपने ट्विटर हैंडल से देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।

BJP ने ट्वीट किया है – रंगों का महापर्व आपके जीवन में अनंत सुख, समृद्धि व सौहार्द लाए। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं इस बार कुछ जगहों पर होलिका दहन के लिए कोरोना वायरस का पुतला बनाकर जलाया गया।

मुंबई के वर्ली इलाके में होलिका दहन के मौके पर कोरोना वायरस का पुतला बनाकर जलाया गया।

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है।

ऐसे में लोग सांकेतिक तौर पर कोरोना वायरस का पुतला जलाकर यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हम इस वायरस से हारने वाले नहीं है।

President Kovind PM Modi  Amit Shah  Rahul Gandhi all congratulated the countrymen on Holi

The post Holi 2020 : सभी बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने देशवासियों को होली की बधाई दी appeared first on Samaydhara.



This post first appeared on Samaydhara News, please read the originial post: here

Share the post

Holi 2020 : सभी बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने देशवासियों को होली की बधाई दी

×

Subscribe to Samaydhara News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×