Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Gorakhpur News: मुझे माफ कर दीजिये, पड़ोसी ने रेप नहीं किया था..., मुझसे गलती हो गई

Gorakhpur News: आपसी विवाद में रेप के केस सामान्य हो गए हैं। परिवार महिलाओं को आगे कर दुश्मनी साधने का घिनौना कार्य करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही मामला गोरखपुर में गुलरिहा में प्रकाश में आया। जिसमें एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि पड़ोसी ने उसके साथ रेप किया है। जिसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया। लेकिन पांच महीने बाद महिला थाने में शपथ पत्र लेकर पहुंची कि रेप की शिकायत उसने आपसी विवाद में कर दी थी। अब पुलिस महिला पर झूठी सूचना देने का केस दर्ज कर लिया है।

आपसी झंगड़े में दुष्कर्म के केस का मामला पांच महीने आया था। महिला की तहरीर पर आरोपित युवक को जेल हो गई। वह पांच महीने से जेल में है। 21 मई को महिला खुद एसपी सिटी के पास पहुंची और बोली कि मैंने जो केस दर्ज कराया है, वह फर्जी है। पड़ोसी से झंगड़ा होने पर उसने दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराया था। उसकी बातों को सुनने के बाद एसपी सिटी केके बिश्नोई ने दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराने वाली महिला पर केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि महिला ने फर्जी तरीके से केस दर्ज कराने की जानकारी खुद दी है। उसने केस को खत्म करने का शपथ पत्र दिया है। किसी पर भी झूठा केस दर्ज कराना कानूनी अपराध है। आरोपी महिला पर गुलरिहा पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

कई मामले आ चुके हैं ऐसे

आपसी विवाद में फर्जी केस दर्ज कराने पर बेगुनाह को जेल तक जाना पड़ता है। सामने आई यह घटना गुलरिहा इलाके की है। करीब पांच महीने पहले महिला का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने थाना पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी रंजिश में घर में घुस गया और मारपीट करने के साथ दुष्कर्म किया। महिला के बताए अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया। अब महिला मंगलवार को शपथपत्र लेकर एसपी के पास पहुंची। महिला ने बताया कि दबाव में आकर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दी थी। उसने मुकदमा खत्म करने की गुहार लगाई।  



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Gorakhpur News: मुझे माफ कर दीजिये, पड़ोसी ने रेप नहीं किया था..., मुझसे गलती हो गई

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×