Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Auraiya: शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, अब जान से मारने की धमकी

Auraiya News: यूपी के औरैया में एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाए जाने के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध

जिले में एक महिला ने एक व्यक्ति पर एक गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें महिला ने व्यक्ति के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप भी लगाए हैं। इस मामले में महिला ने खुद जानकारी देते हुए बताया है कि एक व्यक्ति ने उसको 2 साल पहले शादी का झांसा दिया था और तब से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो उसने शादी से मना कर दिया। फिर लड़की ने कार्रवाई की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। लड़की का कहना है कि आज हमारे पास व्यक्ति आया था और उसने हमारे मोबाइल से पुराना सभी डाटा डिलीट कर दिया है। पीड़िता ने व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी ने मामले को लेकर दी जानकारी

अजीतमल के क्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि एक शादीशुदा महिला के द्वारा एक ट्वीट किया गया था और शादीशुदा व्यक्ति पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। यहां महिला ने बताया था कि उसके साथ औरैया के ग्राम इकोरा के रहने वाले व्यक्ति ने उसको शादी का झांसा दिया उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में अभी तक कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही पुलिस के पास तहरीर आएगी उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। अगर कोई इस मामले में दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Auraiya: शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, अब जान से मारने की धमकी

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×