Gold Silver Price Today: बीते तीनों दिनों के अंदर सोना और चांदी के भाव में जबदरस्त उछाल आया है। यूपी में 21 मई को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में सोना-चांदी के भाव में जोरदार की वृद्धि हुई है। सोना 500 रुपये उछाल है तो वहीं चांदी 3000 रुपये किलो महंगी हुई है। इस तेजी के बाद दोनों कीमती आभूषण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।
Related Articles
सोना 500 रुपये
लखनऊ बुलियन मार्केट में मंगलवार को सोने के भाव में जोरदार की तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 540 रुपये तेज होकर 75,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 423 रुपए उछाल है और यह 69,050 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। यह दोनों ही कैरेट का सबसे तक सबसे उच्चतम रेट है। इससे पहले रविवार को 800 रुपर उछलकर सोमवार को यह स्थिर था। तब 24 कैरेट सोना 74,770 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 68,550 रुपये 10 ग्राम था।
चांदी पहुंची 1 लाख के करीब
लखनऊ सराफा बाजार में सोने के साथ चांदी के दाम में भी तेजी आई है। चांदी एक बार फिर 3 हजार रुपये के करीब उछली है। मंगलवार को शहर में चांदी 3500 रुपए तेज होते हुए 96,500 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को यह स्थिर थी और यह 93,000 रुपये पर थी।
अन्य शहर में सोने का भाव
कानपुर
69,050 (22 कैरट)
75,310 (24 कैरट)
आगरा
69,050 (22 कैरट)
75,310 (24 कैरट)
नोएडा
69,050 (22 कैरट)
75,310 (24 कैरट)
गाजियाबाद
69,050 (22 कैरट)
75,310 (24 कैरट)
वाराणसी
69,050 (22 कैरट)
75,310 (24 कैरट)
मथुरा
69,050 (22 कैरट)
75,310 (24 कैरट)
यूं पता करें मिस्ड कॉल से भाव
इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।