Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Lok Sabha Elections 2024: PM Modi यूपी-बिहार में तो अमित शाह ओडिशा में करेंगे जनसभा

Lok Sabha Elections 2024: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं अब अंतिम दो चरण के चुनाव 25 मई और 1 जून को होने हैं। इन दोनों चरणों के लिए सियासी सरगर्मियों तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरीखे पार्टी के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी आज यानी मंगलवार को बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

PM Modi की पहली सभा सुबह करीब 11 बजे से बिहार के पूर्वी चंपारण में होगी। वहीं बिहार के ही महाराजगंज में प्रधानमंत्री की चुनावी रैली दोपहर करीब 12.30 बजे से प्रस्तावित है। बिहार में दो रैलियां करने के बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश रवाना हो जाएंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर करीब 3.45 बजे प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे जहां शाम लगभग 5.30 बजे से नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी महिलाओं के लिए अब तक के इस सबसे बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगे। इसे अंतिम दो चरणों के चुनाव के लिहाज से बड़ा रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।


शाह उड़ीसा में करेंगे चार जनसभाएं

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा में भाजपा के प्रचार की कमान संभालेंगे। पार्टी की तरफ से जारी सूचना के अनुसार शाह मंगलवार को ओडिशा में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाह के राजनीतिक कार्यक्रमों की शुरुआत संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से होगी। यहां शाह सुबह करीब 10.30 बजे चुनावी रैली करेंगे। उसके बाद शाह केंदुझर लोकसभा में दोपहर करीब 12.30 बजे से जनसभा करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ढेंकानाल लोकसभा में दोपहर लगभग सवा दो बजे से चुनावी रैली होगी। अमित शाह की दिन की अंतिम चुनावी रैली पुरी में होगी। शाह करीब चार बजे से पुरी के नयागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


नड्डा हरियाणा और दिल्ली में करेंगे रोड-शो

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिंदी भाषी राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। नड्डा हरियाणा और दिल्ली में रोड-शो के साथ एक जनसभा भी करेंगे। सबसे पहले नड्डा रोहतक जिले में रोड शो करेंगे। इसके बाद जींद जिले में भी रोड शो करने की योजना है। उनका दिन का तीसरा रोड शो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में शाम करीब 6 बजे से होगा। इसके बाद नड्डा उत्तर पश्चिम दिल्ली में रात करीब आठ बजे से एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


राजनाथ बोकारो में ढुलु महतो के पक्ष में चुनावी रैली करेंगे।

भाजपा के इन शीर्ष नेताओं के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड दौरे पर रहेंगे। राजनाथ बोकारो में ढुलु महतो के पक्ष में दोपहर करीब 12.35 बजे से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस भी बाकी बचे दो चरणों के चुनाव के लिए अपनी प्रचार की धार तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी रैली और रोड शो कर सकते हैं। पार्टी की तरफ से इनके कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Lok Sabha Elections 2024: PM Modi यूपी-बिहार में तो अमित शाह ओडिशा में करेंगे जनसभा

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×