Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Chandni Chowk Top 5 Food: चांदनी चौक में 500 रूपये में खाए ये 5 आइटम

Chandni Chowk Top 5 Food Shops: दिल्ली का चांदनी चौक बाज़ार अपनी समृद्ध विरासत और जीवंत वातावरण के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मूल रूप से 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा निर्मित, बाजार को एक भव्य बुलेवार्ड के रूप में डिजाइन किया गया था। बाज़ार की संकरी गलियाँ सदियों पुरानी हवेलियों और हलचल भरे बाज़ारों से सुसज्जित हैं। जो पुरानी दुनिया के आकर्षण और आधुनिक वाणिज्य का एक अनूठा मिश्रण बनाती हैं। बाज़ार के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है यहां का स्ट्रीट फूड। जो स्वाद और सुगंध की एक आकर्षक श्रृंखला प्रदान करता है। अगर आप चांदनी चौक जाते है तो आपको 500 रूपए में 5 बेहतरीन आइटम खाने की इच्छा हो तो ये आर्टिकल आप जरूर पढ़े। यहां पर आपको चांदनी चौक में खाने के 5 आइटम 500/- रूपये के अंदर खिलाने वाल है। जहां ऐप शॉपिंग के साथ समय निकालकर कुछ स्वादिष्ट वो भी बजट में खा सकते है।

1 - जियानी दी हटी (Chandni Chowk Giani Di Hatti)

लोकेशन: फतेहपुरी

पहले नंबर पर है, जियानी दी हटी, यहां पर आपको बहुत ही स्वादिष्ट or आत्मा को गर्मी से राहत देने वाला मैंगो जूस मिल जाएगा। जिसकी कीमत आपको 100/-रूपये ग्लास पड़ेगी। यह दुकान आपको फतेहपुरी के पास मिलेगी।


2 - गोल दी हटी (Chandni Chowk Gol Di Hatti)

लोकेशन: फतेहपुरी 

दूसरे नंबर पर है गोल दी हटी यहां पर आपको इनका फेमस पालक छोला जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां पर आप एक प्लेट में दो लोग आराम से खा सकते है। आपक पेट भी भर जाएगा। यह बहुत हेवी खाना हो जाता है। इसका एक प्लेट 90/- रूपये का पड़ता है। यह बहुत स्वादिष्ट hota हेज जिसे कुल्हड़ में परोसा जाता है।


3 - जे बी चाट (Chandni Chowk JB Chaat)

लोकेशन: पराठे वाली गली 

तीसरे नंबर है चांदनी चौक का प्रसिद्ध JB Chaat का पराठे तो नहीं लेकिन कचौरी जरूर खाना। यहां पर आपको कचौरी गर्म गर्म छोले, आलू और चटनी के साथ सर्व किया जाता है। जो बहुत स्पाइसी होता है। लेकिन आप स्पाइसी कम भी करा सकते है। यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता हैं इसकी कीमत आपको 30 से 50/- रूपये तक पड़ सकती है।


4 - बालाजी चाट (Chandni Chowk Balaji Chaat)

लोकेशन: नियर सीसगंज गुरुद्वारा

चौथे नंबर पर है, बालाजी चाट का प्रसिद्ध पापड़ी चाट, या दही भल्ले, jo बहुत ही स्वादिष्ट और ठंडा ठंडा सा फ्लेवर देता है। यह आपको भल्ला पापड़ी 60/-रूपए प्लेट पड़ेगी। आप को यह जरूर खाना चाहिए। तीखी खट्टी कचौरी के बाद भल्ला पापड़ी का स्वाद आपको और भी अधिक अच्छा लगेगा।


5 - झक्कास पाव भाजी (Chandni Chowk Jhakkas Pav Bhaji)

लोकेशन: नियर हल्दीराम

अगला ओर आखिरी पड़ाव आपका होगा, झक्कास पाव भाजी पर। यहां पर आपको बटर में लोडेड पाव को गरमा गर्म स्वादिष्ट भाजी के साथ सर्व किया जाता है। आप यहां पर पाव भाजी का लुत्फ उठा सकते है। यहां पर पाव भाजी आपको 120/- रुपए प्लेट मिलेगा।





This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Chandni Chowk Top 5 Food: चांदनी चौक में 500 रूपये में खाए ये 5 आइटम

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×