Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Loksabha Election 2024: यूपी में 5वें चरण में 57.79 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें कौनसा लोकसभा सीट रहा आगे

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी के 14 सीटों पर आज यानी की सोमवार को सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। पांचवें चरण में यूपी के लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोण्डा में कुल मिलाकर 57.79 प्रतिशत मतदान हुआ। इन सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2.68 करोड़ मतदाताओं को करना था। अगर इन 14 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 की परिणाम की बात करें तो 13 पर भाजपा का कब्जा था, सिर्फ रायबरेली में सोनिया गांधी जीती मिली थी। इस बार कौन संसद जाएगा यह तो 4 जून को होने वाले मतगणना के दिन ही पता चलेगा। बता दें कि इस चुनाव में मोदी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा और योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह रायबरेली से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। 

लखनऊ लोकसभा सीट पर 52.03 प्रतिशत हुआ मतदान

लखनऊ लोकसभा सीट पर कुल 56.64 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 52.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 21,72,171 मतदाताओं को करना था। लखनऊ की दोनों लोकसभा सीटों के कुल 1544 मतदान केंद्र और 3768 बूथ बनाए गए थे। सुरक्षा के लिए 17165 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार मैदान में हैं। वहीं सपा ने अपने जुझारू विधायक रविदास मेहरोत्रा को मैदान में उतारा है। बसपा से सरवर मलिक मैदान में हैं। 

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 62.53 प्रतिशत हुआ मतदान

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर कुल 60.10 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 62.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 21,80, 958 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। बता दें कि मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के अलावा चार निर्दलीय कैंडिडेट- सुशील कुमार, रमेश कुमार, महेंद्र और जीतेंद्र कुमार हैं। इनके अलावा सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से सुरज कुमार, आम जनता पार्टी (इंडिया) से सुनीता पासी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से एसएल सिंह, राष्ट्रीय समाज पक्ष से बृजेश कुमार विक्रम चुनाव लड़ रहे हैं। लखनऊ की दोनों लोकसभा सीटों के कुल 1544 मतदान केंद्र और 3768 बूथ बनाए गए थे। सुरक्षा के लिए 17165 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। 

अमेठी लोकसभा सीट पर 54.17 प्रतिशत हुआ मतदान

अमेठी लोकसभा सीट पर कुल 54.17 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 54.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 17,93,098 मतदाताओं को करना था। चुनाव को लेकर 15 जोनल और 125 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। अमेठी में 1125 पोलिंग सेंटर और 1923 पोलिंग बूथ बनाए थे। लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 12 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम तैनात की गई थी। एक कंपनी पीएसी को भी तैनात किया गया था। वहीं 483 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर तैनात थे। 3583 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत 2500 होमगार्ड की तैनाती थी। 

रायबरेली लोकसभा सीट पर 57.85 प्रतिशत हुआ मतदान

रायबरेली लोकसभा सीट पर कुल 57.85 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 56.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 8 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 17,83,571 मतदाताओं को करना था। रायबरेली में कुल 1236 मतदान केंद्र और 1867 बूथ बनाए गए थे। 

बाराबंकी लोकसभा सीट पर 66.89 प्रतिशत हुआ मतदान 

बाराबंकी लोकसभा सीट पर कुल 66.89 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 63.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 23,37,810 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। भाजपा ने सांसद उपेंद्र रावत का टिकट काटकर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत को मैदान में उतारा था। वहीं इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस के हिस्से में है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को उतारा था। बसपा ने शिव कुमार दोहरे पर दांव लगाया था। जिले में कुल में 1701 मतदान केंद्रों के 2,615 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए 15 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हुई थी।

गोंडा लोकसभा सीट पर 51.45 प्रतिशत हुआ मतदान 

गोंडा लोकसभा सीट पर कुल 51.45 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 52.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 8 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 18,43,121 मतदाताओं को करना था। जिले में कुल 1155 मतदान केंद्र और 1985 मतदान बूथ बनाए गए थे। चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए 7940 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिले को 192 सेक्टर औऱ 29 जोन में बांटा गया था। 192 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 29 जोनल मजिस्ट्रेट, 373 सुपरवाइजर, दो रिटर्निग अफसर,7 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 7 ईआरओ, एईआरओ 33 की ड्यूटी लगाई गई थी। पूरे जिले में 472 संवेदनशील मतदान केंद्र व 725 मतदान बूथ बनाए गए थे। यहां वीडियो ग्राफी की व्यवस्था की गई थी।

कैसरगंज लोकसभा सीट पर 55.47 प्रतिशत हुआ मतदान

कैसरगंज लोकसभा सीट पर कुल 55.47 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 54.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां तीन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 19,04,726 मतदाताओं को करना था। प्रशासन की तरफ से चुनाव सकुशल संपन्न करने के लिए 8068 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। गोंडा और कैसरगंज दोनों सीटों के मतदान के लिए 192 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 29 जोनल मजिस्ट्रेट, 373 सुपरवाइजर, दो रिटर्निंग अफसर, 7 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 7 ईआरओ, एईआरओ 33 की ड्यूटी लगाई गई थी। पूरे जिले में कुल 472 संवेदनशील मतदान केंद्र व 725 मतदान बूथ थे। जहां पर वीडियो ग्राफी की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिहाज से 1152 सब इंस्पेक्टर, 5425 आरक्षी, मुख्य आरक्षी, 572 इंस्पेक्टर, 30 कंपनी व 6 प्लाटून अर्ध सैनिक बल, 4 कंपनी व 3 प्लाटून पीएसी लगाई गई थी। साथ ही 71 बैरियर बनाए गए थे।

फैजाबाद लोकसभा सीट पर 58.96 प्रतिशत हुआ मतदान

फैजाबाद लोकसभा सीट पर कुल 57.36 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 59.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 19,27,759 मतदाताओं को करना था। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 2034 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर लगभग 8000 मतदान कर्मी तैनात किए गए थे। 1060 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग हुई। पुलिस प्रशासन जिले में चुनाव शांतिपूर्ण ठंग से सम्पन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।

कौशांबी लोकसभा सीट पर 52.6 प्रतिशत हुआ मतदान

कौशांबी लोकसभा सीट पर कुल 52.6 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 54.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 19,04,466 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। लोकसभा क्षेत्र को 146 सेक्टर व 17 जोन और 2 सुपर जोन मे बांटा गया था। सेक्टर जोन व सुपर जोन मे मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से हर पोलिंग बूथ को ट्रिपल लेयर घेरे में रखा गया था। मतदाताओं को बूथ पर पेयजल, छाया के लिए टेंट, आशा व आगन बाड़ी कार्यकर्त्रियों को बूथ पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर जरूरी दवाओ व प्राथमिक उपचार किट के साथ तैनात किया गया था।

फतेहपुर लोकसभा सीट पर 56.9 प्रतिशत हुआ मतदान

फतेहपुर लोकसभा सीट पर कुल 56.9 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 56.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। फतेहपुर लोकसभा सीट से इस बार भाजपा से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तीसरी बार चुनाव मैदान में है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम उम्मीदवार के रूप में है और बसपा से डॉक्टर मनीष सचान चुनाव मैदान में है। यहां कुल 19,38,562 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। क्षेत्र में 1404 मतदान केंद्र और 2143 बूथ बनाए गए थे। जिसमें 1325 परिषदीय स्कूल शामिल है। मतदान के लिए 14 जोन में बांटा गया था। 173 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 24 नोडल अधिकारी तैनात किया गए थे।

झांसी लोकसभा सीट पर 63.57 प्रतिशत हुआ मतदान

झांसी लोकसभा सीट पर कुल 63.57 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 67.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 21,61,221 मतदाताओं को करना था। क्षेत्र में 1381 मतदान केंद्र और 2257 बूथ बनाए थे। बता दें कि ललितपुर के सोल्दा गांव में पोलिंग बुथ संख्या 277 पर 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

जालौन लोकसभा सीट पर 55.99 प्रतिशत हुआ मतदान

जालौन लोकसभा सीट पर कुल 55.99 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 58.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 6 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 20 लाख से अधिक मतदाताओं को करना था। जालौन लोकसभा सीट पर कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1588 और मतदेय स्थलों की संख्या 2262 थी, जिसमें क्रिटिकल बूथ 249 और बरनेबिल 33 बनाए गए थे। 15 मॉडल बूथ के साथ-साथ सखी बूथ, दिव्यांग और युवा बूथ भी बनाए गए थे। 

हमीरपुर लोकसभा सीट पर 60.36 प्रतिशत हुआ मतदान

हमीरपुर लोकसभा सीट पर कुल 60.36 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 62.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 18,34,744 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। मतदाताओं के लिए 1221 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यहां दो कम्पनी एक प्लाटून पीएसी, सात कम्पनी व एक प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स के साथ 4 हज़ार अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाये गए थे। इसमें 35 इंस्पेक्टर, 315 सब इंस्पेक्टर के अलावा हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल थे। 1500 होमगार्ड के अलावा 150 पीआरडी जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। ज़िले के बर्नेबल व क्रिटिकल 80 बूथों पर पैरामिलिट्री में बीएसएफ और एसएसबी के जवान लगाए गए थे।

बांदा लोकसभा सीट पर 54.49 प्रतिशत हुआ मतदान

बांदा लोकसभा सीट पर कुल 54.49 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में 60.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 20,06,679 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। भाजपा से आरके सिंह पटेल, बसपा से मयंक द्विवेदी और सपा से कृष्णा पटेल उम्मीदवार हैं। पिछली बार 2019 में भाजपा के आरके सिंह पटेल ने जीत हासिल की थी। जिले में कुल 831 मतदान केंद्र और 1389 बूथ बनाए गए थे। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए 10 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Loksabha Election 2024: यूपी में 5वें चरण में 57.79 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें कौनसा लोकसभा सीट रहा आगे

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×