Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Mango Kernels Ke Fayde: आम की गुठली के इस लाभ के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Aam Ki Guthali Ke Fayde: गर्मी का मौसम वैसे तो किसी को पसंद नहीं होता, लेकिन एक चीज है, जिसकी वजह से कुछ लोग इस मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं और वो है आम। आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह एक ऐसा फल होता है, जिसे बच्चे, बूढ़े, जवां सब लोग ही पसंद करते हैं, जिससे भी आप पूछेंगे वही कहेगा कि आम उसका पसंदीदा फल है। कच्चा हो या पक्का दोनों ही आम का अपना-अपना महत्व होता है, कच्चा आम का लोग अचार डालते हैं, या फिर दाल में डालते हैं, चटनी भी बनाई जाती है, इसी तरह पक्के आम को भी लोग बड़े चाव से खाते हैं। सिर्फ आम ही नहीं बल्कि उसकी गुठली भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, आइए आम की गुठली के फायदों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आम की गुठली के फायदे

आपमें से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि आम की गुठली हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद होती है, बता दें कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। आम की गुठलियों के फायदे के बारे में जान, आप यकीनन आगे से इसकी गुठली फेकने से पहले 10 बार सोचेंगे। यहां देखें -


1. व्हाइट डिस्चार्ज

व्हाइट डिस्चार्ज महिलाओं की कॉमन समस्या है, हालांकि ये समस्या आम की गुठली खाने से ठीक हो सकती है, जी हां! आम की गुठली के सेवन से व्हाइट डिस्चार्ज बंद हो जाता है।

2. डैंड्रफ से छुटकारा

आम की गुठली से डैंड्रफ की समस्या भी दूर की जा सकती है, बस इसके लिए आम की गुठली का पाउडर बनाकर बालों में लगाना है, इससे जल्द ही डैंड्रफ गायब हो जायेंगे।

3. कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

आम की गुठली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, सिर्फ यही नहीं, आम की गुठली इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। साथ ही बीपी कंट्रोल करने में भी आम की गुठली मददगार होती है।

View this post on Instagram

A post shared by Vedic Saritanjali ki Rasoi (@vedicsaritanjali)

ऐसे करें आम की गुठली का सेवन

बता दें कि आम की गुठली में औषधिक गुण होते हैं। इसका सेवन कैसे किया जा सकता है यदि इसके बारे में आपको बताएं तो आम की गुठली को निकालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कट कर लें, फिर दो दिनों के लिए धूप में सुखा दे और रोजाना इसका सेवन करें, कमाल के फायदे मिलेंगे। कुछ लोग इसका सेवन चूर्ण बनाकर भी करते हैं।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Mango Kernels Ke Fayde: आम की गुठली के इस लाभ के बारे में नहीं जानते होंगे आप

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×