Rahul Akhilesh Interview: प्रयागराज के फाफामऊ के पंडिला में आज इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली का आयोजन होना था। इसके लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी रैली को संबोधति करने के लिए मंच पर पहुंचे भी थे। मगर उत्साहित भीड़ ने रैली का सुरक्षा घेरा तोड़ कर मंच तक पुहंचने का प्रयास किया। जिसके चलते राहुल और अखिलेश को बिना संबोधन दिए मंच से वापस आना पड़ा। मगर दोनों नेताओं ने जनता तक बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। नए अंदाज में दोनों नेताओं ने एक दूसरे का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू को आज देर शाम तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया गया। ये वीडियो करीब दस मिनट का है।