Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Aaj ka Mausam : यूपी में फिर झुलसाएगी गर्मी, इन जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

Aaj ka Mausam 15 May 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब एक बार फिर तापमान ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने सूबे में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। 

मौसम विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज बुधवार 15 मई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में  मौसम शुष्क रहेगा। यहां तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की उम्मीद है। जबकि सूबे में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। बीते दिन कानपुर में पारा 43 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को यह 40.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं प्रयागराज में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरदोई में 40 डिग्री,  वाराणसी में 41.7 डिग्री और लखनऊ का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह पूरे यूपी के तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी रही।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सूबे के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके में 16 और 17 मई को हीटवेव की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने दिए सुझाव

  • घर में रहें, खिड़कियां और दरवाज़े बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
  • सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।
  • कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें।
  • बिजली/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें
  • जलस्रोतों से तुरंत बाहर निकलें।
  • उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।
  • सावधानी से वाहन चलाएं 


This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Aaj ka Mausam : यूपी में फिर झुलसाएगी गर्मी, इन जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×