Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Kanpur News: भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा बोले, कांग्रेस है कातिलों की पार्टी

Kanpur News: कांग्रेस कातिलों की पार्टी है यह बात आज राष्ट्रीय सचिव भाजपा मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा के मीडिया सेंटर फजलगंज में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कानपुर की इसी धरती पर गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के स्वरूपों को गले पर टायर डालकर जिंदा जलाया है। यह वही कांग्रेस है जिसने 22 सिक्ख परिवारों को नानकमता से आ रही बस से निकालकर उनको आतंकी घोषित कर एनकाउन्टर करने का पाप किया।

स्वर्ण मंदिर पर हमला किया

यह वही कांग्रेस है जिसने सिक्खों के सबसे बड़े मंदिर स्वर्ण मंदिर पर हमला किया। सिक्खों की सबसे बड़ी टेम्पल ऑफ अथॉरटी अकाल तख्त साहब को ध्वस्त करने का पाप के साथ सिक्खों का कत्लेआम करने वाले लोगों को मंत्री मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। ऐसे पापी कांग्रेस को कोई भी सिक्ख सपने में भी वोट डालने की कल्पना नही कर सकता। देश के प्रधनमंत्री ने उन्ही कातिलों को जेल में डालकर सिक्खों को न्याय देने व उनको सुरक्षा देने का काम किया।

एस आई टी टीम से जांच करा कर दोषियों को जेल

84 में हुए दंगो में कत्लेआम करने वाले लोगों को प्रदेश की योगी सरकार ने एसआईटी टीम से जांच करा कर दोषियों को जेल भेजने का काम किया। देश के प्रधानमंत्री ने सिक्खों को करतारपुर जैसा पवित्र स्थान पर बिना बीजे के जाने का इंतेजाम किया है।शुक्र गुजार हूं कि प्रधानमंत्री ने देश को अकबर औरंजेब और बाबर का न होकर देश को गुरुनानक, तेज बहादुर और गुरु गोविंद सिंह बताया।

सपा ने मरने वाले 22 सिक्खों को किया आतंकी घोषित

सपा ने मरने वाले 22 सिक्खों को आतंकी घोषित किया। उनके कातिलों को बचाने का काम किया। लेकिन योगी सरकार ने दोषी पुलिस कर्मियों को जेल भेजने का काम किया।इन देश विरोधी पार्टी ने गुरुद्वारों पर आगजनी कराने का किया। योगी सकरार ने उन लोगो को जेल भेज मुआवजा देने का काम किया।भाजपा द्वारा जो सम्मान इन सिक्ख भाइयो को मिला है वो अन्य किसी सरकार में नही मिला।

चुनाव में सिक्ख भाई भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे

राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सैम पित्रोदा ने जिस तरह से हम भारतवासियों को चीनी अरबी अफ्रिकन काले और गोरे कहा यह परिभाषा कांग्रेस पार्टी की हो सकती है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी का जन्म इटली से हुआ है। वही दो शहजादों के लिए बोला की जीरो प्लस जीरो जीरो ही होता है।सिरसा ने कहा की कांग्रेस का पंजा संपत्ति पर शिकंजा,हांथ का सपना सबका माल अपना है।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष दीपू पांडे क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह सरदार अमरजीत सिंह पम्मी मुकेश भाटिया अजीत छाबड़ा आदि मौजूद रहें।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Kanpur News: भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा बोले, कांग्रेस है कातिलों की पार्टी

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×