Deoria News: जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के तेनुआ चौबे में मंगलवार रात को बारीपुर मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। पुजारी की हत्या के बाद गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शांति बनाये रखने के लिए क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आरोपियों की तलाष के लिए एसओजी समेत तीन टीमें लगायी गयी है।
Related Articles
मिली जानकारी के अनुसार तेनुआ चौबे के रहने वाले 60 वर्षीय अशोक चौबे भलुअनी के बारीपुर मंदिर में सहायक पुजारी थे। मंगलवार देर रात पूजा करने के बाद वह घर चले गये। देर रात वह अपने घर के दरवाजे पर सोए थे। इस बीच गांव के ही कुछ लोग उनके दरवाजे पर चढ़ गए और पथराव करते हुए उनके ऊपर हमला बोल दिया। लोगों के हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर हालत में पुजारी को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुजारी की पिटाई के बाद हमलावर फरार हो गये हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
दो दिन पहले पुजारी से हुआ था विवाद
तेनुआ चौबे के रहने वाले पुजारी के घर से सटे अजय पांडेय की किराना की दुकान है। दो दिन पहले दुकान खोलने की बात को लेकर अजय पांडेय का अषोक चौबे से विवाद हो गया था।