Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Hardoi: जिम्मेदारों से हुई बड़ी चूक, महिला कर्मचारी की लगा दी दो स्थानों पर ड्यूटी

Hardoi News: लोकसभा का चुनाव है ऐसे में मतदान कराने को लेकर सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी को लगाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्राथमिक विद्यालय से लेकर अन्य विभागों तक के कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगाया गया है वहीं कई कर्मचारी लोकसभा चुनाव से ड्यूटी कटवाने के प्रयास में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने अपने ओहदे का फायदा उठाते हुए अपने चित परिचित लोगों को आज तक किसी भी चुनाव में ड्यूटी नहीं कराई है। लोकसभा चुनाव का अधिकारियों पर काफी दबाव है।

हरदोई में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का अधिकारियों पर दबाव है। अधिकारियों पर दबाव का नतीजा यह है कि जिम्मेदारों ने एक महिला कर्मचारी कि दो स्थानों पर ड्यूटी लगा दी है। विभाग की इस लापरवाही से महिला कर्मचारी परेशान है उसके द्वारा सीडीओ कार्यालय में एक ड्यूटी अवमुक्त किये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारों द्वारा बरती गई इस कोताही की चर्चाएं जोरों पर हैं।

कैसे हुई यह चूक

प्रशासनिक अधिकारियों से भी कार्य में कभी कभार चूक हो जाती है लेकिन जब बड़े स्तर के अधिकारी चूक करते हैं तो वह चर्चा का विषय भी बन जाती है। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगाने का कार्य उच्च स्तर के अधिकारियों के पास है। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगाने का जिम्मा सीडीओ सौम्या गुरु रानी को मिला था। ऐसे में चुनाव ड्यूटी लगाई जाने के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई है। जहां एक महिला कर्मचारी को दो अलग-अलग स्थान पर मतदान अधिकारी प्रथम के तौर पर ड्यूटी लगा दी गई है।

प्राथमिक विद्यालय बघौरा मल में अध्यापिका रूबी यादव ने सीडीओ से शिकायत कर बताया है कि उनकी दो स्थानों पर मतदान ड्यूटी प्रथम अधिकारी के रूप में लगाई गई है। रूबी यादव ने बताया कि एक पार्टी का नंबर 880 है जबकि दूसरे का 1743 है। रूबी ने कहा कि पार्टी नंबर 1743 वाली ड्यूटी प्राप्त कर पार्टी नंबर 880 वाली ड्यूटी को निरस्त करने की मांग सीडीओ से की गई है। जिम्मेदारों द्वारा बरती गई इस लापरवाही की चर्चा कलेक्टर परिसर से लेकर शहर में सुनने को मिल रही है। अब देखना होगा कि क्या जिम्मेदार अपनी गलती को सुधारते हैं और क्या इस मामले में किसी पर कोई कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Hardoi: जिम्मेदारों से हुई बड़ी चूक, महिला कर्मचारी की लगा दी दो स्थानों पर ड्यूटी

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×