Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

World Day for Safety and Health: जानिए "कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस का इतिहास और महत्त्व

World Day for Safety and Health at Work 2024: दुनिया भर में सुरक्षित, स्वस्थ और सभ्य कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए "कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस" हर साल 28 अप्रैल को मनाया जाता है। ये दिन पहली बार 2003 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा मनाया गया था और तब से ये दिन कार्यस्थल में व्यक्तियों और संगठनों के लिए बीमारियों सहित व्यावसायिक दुर्घटनाओं की रोकथाम को बढ़ावा देने के अवसर के रूप में कार्य करता है।

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2024 का इतिहास और महत्त्व (World Day for Safety and Health at Work 2024)

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस पहली बार 2003 में ILO द्वारा मनाया गया था। संगठन ने स्वस्थ और सुरक्षित कार्यस्थल के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय अभियान के रूप में घोषित किया।

इस दिन दुनिया भर में मृत और घायल श्रमिकों का अंतर्राष्ट्रीय स्मृति दिवस भी मनाया जाता है और ILO द्वारा 1971 में व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सम्मेलन को अपनाने की वर्षगांठ मनाई जाती है।

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस कार्यस्थल पर सभी श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये दिन व्यक्तियों और संगठनों को एक सुरक्षित, स्वस्थ और अधिक उत्पादक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है। इतना ही नहीं इस दिन का उद्देश्य कार्यस्थल में सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

जून 2022 में, अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (ILC) ने ILO के बुनियादी सिद्धांतों और कार्यस्थल के अधिकारों के ढांचे में "एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण" को भी शामिल किया गया है।

आइये जानते हैं कि कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2024 की इस साल की थीम क्या है। हर साल, ILO कार्यस्थल में सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चर्चा के लिए एक अलग थीम या विषय की घोषणा करता है। इस वर्ष की थीम बदलते माहौल में काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने पर केंद्रित होगी।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

World Day for Safety and Health: जानिए "कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस का इतिहास और महत्त्व

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×