Gold Silver Price Today: यूपी में 27 अप्रैल को सोना और चांदी (Gold-Silver Price) के नए भाव जारी हो गए हैं। सूबे में फिर लोगों को कीमती आभूषण भाव से झटका मिला है। सोना और चांदी के भाव में फिर से जोरदार की वृद्धि हुई है। सोना 400 रुपये महंगा हुआ तो वहीं चांदी एकएका 2 हजार रुपये किलो उछली है। इस वृद्धि के बाद सिल्वर 84 हजार पार पहुंचा गया है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना-चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे। इस वक्त शादी का सीजन है और ऐसे में आए दिन सोना-चांदी महंगा हो रहा है, जिससे लोगों का शादी बजट खराब हो रहा है।
Related Articles
सोना आज इतना हुआ महंगा
लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोना का भाव महंगा हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 440 रुपये उछलकर 72,860 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 400 रुपए बढ़कर 66,800 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में सोने के दाम कम हुए थे। तब 24 कैरेट सोना 380 रुपये सस्ता होकर 72,420 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 350 रुपये कम होकर 66,400 रुपये 10 ग्राम पर ता।
चांदी रॉकेट पर सवार
लखनऊ में शनिवार को चांदी के दाम भी उछला है। शहर में 999 प्योरिटी वाली चांदी 2000 रुपये किलो उछली है। इसके बाद यह 84,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसमें गिरावट आई थी। तब यह 400 रुपये टूटी थी और यह 82,500 रुपए किलो पर थी।
अन्य शहर में सोने का भाव
कानपुर
66,800 (22 कैरट)
72,860 (24 कैरट)
आगरा
66,800 (22 कैरट)
72,860 (24 कैरट)
नोएडा
66,800 (22 कैरट)
72,860 (24 कैरट)
गाजियाबाद
66,800 (22 कैरट)
72,860 (24 कैरट)
वाराणसी
66,800 (22 कैरट)
72,86024 कैरट)
मथुरा
66,400 (22 कैरट)
72,860 (24 कैरट)
जानिए सोना सस्ता कब होगा?
मिली जानकारी मुताबिक, हाल फिलहाल सोने भाव से राहत नहीं मिलने वाली है। इसमें गिरावट इस साल के आखिरी महीने में देखने को मिल सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में दिसंबर के बाद से सोने की कीमतों (Gold Become Cheaper) में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आने वाली है, जिसका असर भारतीय सराफा बाजार में भी दिखाई पड़ेगा। अगर आप इसमें निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपक दिसंबर तक इंतजार सकते हैं। वहीं, मिडिल ईस्ट में संकट के बादल कम होने से इस सप्ताह के दरमियान गोल्ड की कीमतों में 2.3 फीसदी की गिरावट आई है, जो बीते दिसंबर की शुरुआत के बाद से अब तक सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी गई है।
यूं पता करें मिस्ड कॉल से भाव
इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?
आपको बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।